Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs BAN Test: कानपुर टेस्ट में आज भी बारिश डालेगी बाधा? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs BAN के दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश ने मैच का मजा खराब कर दिया. ऐसे में चलिए जानते हैं, दूसरे दिन मौसम कैसा रहेगा.

Latest News
IND vs BAN Test: कानपुर टेस्ट में आज भी बारिश डालेगी बाधा? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Add DNA as a Preferred Source

भारत और बांग्लादेश के बाच कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. ग्रीनपार्क स्टेडियम (कानपुर) में हुो रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले फील्ड‍िंग करने का फैसला किया. हालांकि, पहले दिन बारिश के कारण पूरा मैच नहीं हो सका. खेल को 35 ओवरों पर ही रोकना पड़ा. 35 ओवरों में बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए.   

आज खेल का दूसरा दिन
पहले दिन बारिश की वजह से खेल को बाच में ही रोकना पड़ा. ऐसे में सवाल ये आता है कि क्या आज भी मौसम बिगड़ने की वजह से खेल में बाधा आ सकती है? फैंस के दिलों में भी ये सवाल है कि आज फिर से बारिश खेल का मजा खराब कर देगी या मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में आझ भी बारिश होने की संभावना है. 


ये भी पढ़ें-न्यूजीलैंड के खिलाफ Kamindu Mendis ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी


 

कैसा रहेगा आज मौसम 
टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को भी बरसात हो सकती है. कानपुर में  70 से 80 प्रतिशत संभावना है कि बरसात हो सकती है. आज तीन घंटे तक बारिश हो सकती है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि शायद आज भी बरिश की वजह से खेल रोका जा सकता है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement