Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Ban 1st ODI: पहले वनडे में जब पूरी टीम ने टेके घुटने तब डटे रह केएल राहुल, फैंस को याद आए धोनी 

KL Rahul 73 India Vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे में सिर्फ केएल राहुल का ही बल्ला चला. फैंस को उन्होंने धोनी की याद दिला दी है.

Ind Vs Ban 1st ODI: पहले वनडे में जब पूरी टीम ने टेके घुटने तब डटे रह केएल राहुल, फैंस को याद आए धोनी 

KL Rahul Ind Vs Ban Match Highlights

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत बनाम बांग्लादेश (Ind Vs Ban 1st ODI) पहले वनडे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया है. शाकिब अल हसन की कहर बरपाती गेंदों के सामने भारत के धुरंधर बल्लेबाजों की एक न चली. हालांकि एक छोर से टिके केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर किसी तरह से 186 रनों तक पहुंच सका. इस मैच में राहुल ने शानदार 73 रनों की पारी खेली है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं और कुछ फैंस तो उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से भी कर रहे हैं. 

KL Rahul की पारी की फैंस कर रहे तारीफ 
केएल राहुल की इस पारी को फैंस उनके आलोचकों का जवाब बता रहे हैं. एक फैन ने लिखा ट्रोल करने वालों को बल्ले से दिया है जवाब. 

यह भी पढ़ें: कप्तान लिटन दास ने चीते जैसी फुर्ती से लपका विराट कोहली का कैच, देखें वीडियो  

कुछ फैंस का कहना है कि नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए वनडे में राहुल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहते हैं.

इस पारी को देखकर कुछ फैंस को तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई.

यह भी पढ़ें: शाकिब अल हसन के सामने ढेर हुए टीम इंडिया के धुरंधर, बनाए 5 शिकार 

फॉर्म की वजह से निशाने पर थे राहुल 
पिछले कुछ वक्त से केएल राहुल के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भी राहुल आलोचकों के निशाने पर थे. न्यूजीलैंड दौरे पर वह टीम में शामिल नहीं किए गए थे. अब बैटिंग के लिए मुश्किल मानी जाने वाली पिच पर उन्होंने शानदार 73 रनों की पारी खेलकर आलोचकों को जवाब दिया है. इस अच्छी पारी टीम के उप-कप्तान को भी मदद मिलेगी. 2023 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा वक्त नहीं है. ऐसे में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के लिए समय रहते फॉर्म पाना जरूरी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement