Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs AUS: विराट कोहली की तारीफ में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने गढ़े कसीदे, बोले- चैंपियन खिलाड़ी को हल्के में लेना बड़ी भूल होगी

Nathan Lyon on Virat Kohli: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. लायन ने कोहली को चैंपियन खिलाड़ी बताया है.

Latest News
IND vs AUS: विराट कोहली की तारीफ में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने गढ़े कसीदे, बोले- चैंपियन खिलाड़ी को हल्के में लेना बड़ी भूल होगी

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 6 शतक जड़े हैं.

Add DNA as a Preferred Source

विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लायन उनका काफी सम्मान करते हैं और उनका कहना है कि वह ऐसे चैंपियन हैं जिन्हें कभी नकारा नहीं जा सकता. कोहली ने काफी समय से बड़ी पारी नहीं खेली है. पिछली 60 टेस्ट पारियों में वह सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक ही लगा सके हैं. इस साल छह टेस्ट में उनका औसत सिर्फ 22.72 का रहा है और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में वह 93 महज रन ही बना सके थे. 

लायन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, "उसका ओवरऑल रिकॉर्ड देखिए. आप चैंपियंस को नकार नहीं सकते. मेरे मन में उनके लिए अपार सम्मान है. मैं उन्हें आउट करना चाहता हूं लेकिन यह चुनौतीपूर्ण होगा. इतनी बार उनके खिलाफ खेलना अद्भुत रहा है." ऑस्ट्रेलिया के लिए 129 टेस्ट में 530 विकेट ले चुके 36 साल के लायन ने विराट कोहली की तराफी में आगे कहा, "वह और स्मिथी (स्टीव स्मिथ) पिछले दशक के आखिरी दौर के दो बेस्ट बल्लेबाजों में से हैं."

लायन ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के उन चार खिलाड़ियों में से हैं, जो 2014-15 में भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत का हिस्सा रहे थे. टीम इंडिया ने पिछली दो टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है लेकिन वे न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज में 0-3 से शर्मसार होकर यहां पुहंचे हैं. लायन ने कहा, "भारतीय टीम हमेशा खतरनाक रहती है. उसके पास कई सुपरस्टार हैं. उनके पास अपार अनुभव है और टीम में कई प्रतिभाशाली युवा भी हैं. इस टीम को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता."

ये भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में Mohammed Shami की इस तरह होगी एंट्री? BCCI ने बनाया पूरा प्लान

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement