Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

India Tour of Bangladesh: 7 साल पहले मिली हार का बदला लेने बांग्लादेश जाएगी भारतीय टीम, जानें कब-कब हैं मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार साल 2015 में बांग्लादेश का दौरा किया था जहां मेन इन ब्ल्यू को वनडे सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी.

India Tour of Bangladesh: 7 साल पहले मिली हार का बदला लेने बांग्लादेश जाएगी भारतीय टीम, जानें कब-कब हैं मैच

India tour of bangladesh 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय ऑस्ट्रेलिया में है जहां 23 अक्टूबर को वह अपने T20 World Cup 2022 के अभियान की शुरुआत करेगी. उससे पहले भारतीय टीम का एक नया शेड्यूल जारी हुआ है. भारतीय टीम को दिसंबर में बांग्लादेश के (India Tour of Bangladesh) दौरे पर जाना है. भारतीय टीम 7 साल पहले बांग्लादेश दौरे पर गई थी. भारतीय टीम को चार दिसंबर से तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

ZIM vs SCO Live Streaming: इस मैच से होगा सुपर 12 का समीकरण तय, जानें कहां देखें Live

ढाका का मीरपुर स्टेडियम 4, 7 और 10 दिसंबर को तीन वनडे मुकाबलों की मेजबानी करेगा. इसके बाद पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक चटगांव में खेला जाएगा. बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने बयान में बताया कि दूसरा और अंतिम टेस्ट ढाका में 22 से 26 दिसंबर तक खेला जाएगा. हसन ने कहा, 'भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के समय में कुछ यागदार मुकाबले खेले गए हैं और दोनों देशों के फैंस को एक और यादगार सीरीज का बेसब्री से इंतजार है."

T20WC22: श्रीलंका-नीदरलैंड्स Super 12 में, जानें किस टीम का भारत से होगा मुकाबला

उन्होंने कहा, "मैं कार्यक्रम की पुष्टि के लिए बीसीबी के साथ मिलकर काम करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देना चाहता हूं. हम बांग्लादेश में भारतीय टीम का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हूं." दो मैच की टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक दांव पर लगे हैं. पिछली बार का उप विजेता भारत अभी तालिका में चौथे स्थान पर चल रहा है. बांग्लादेश के 2015 के दौरे में भारत ने वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई थी जबकि एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement