Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच कम नहीं हो रहा विवाद, मेलबर्न टेस्ट से पहले होने वाला T20 मुकाबला हुआ रद्द!

रविंद्र जडेजा प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद की वजह से इंडियन मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच होने वाले टी20 मैच रद्द कर दिया गया है. मेलबर्न में पहुंचने के बाद से ही भारतीय खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच कम नहीं हो रहा विवाद, मेलबर्न टेस्ट से पहले होने वाला T20 मुकाबला हुआ रद्द!
Add DNA as a Preferred Source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मेलबर्न टेस्ट से पहले होने वाले इंडियन मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच निर्धारित मीडिया मैच को रद्द कर दिया गया है. ऐसा फैसला रवींद्र जडेजा के प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के बाद हुआ है. इस ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया  के बीच तकरार देखने को मिल रही है. 

शनिवार को जडेजा से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई था. जिसमें जडेजा ने सिर्फ हिंदी में सवालों के जवाब दिए. वही अंग्रेजी सवाल को छोड़ दिया था. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पत्रकारों ने भारत के मीडिया मैनेजर के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया था. 

क्यों दिया हुआ टी20 मैच 

द एज की एक रिपोर्ट में कई स्रोतों के हवाले से बताया गया कि मेलबर्न के जंक्शन ओवल में रविवार को होने वाला टी20 मैच रद्द कर दिया गया. क्योंकि भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर ने इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया. इस फैसले के कारण यात्रा करने वाले मीडिया दल के कई सदस्यों ने भी अपना नाम वापस ले लिया. जिससे अब औपचारिक मैच आयोजित करना एकदम असंभव हो गया है. 

दरअसल भारत द्वारा मेलबर्न स्टेडियम में अभ्यास सेशन पूरा करने के बाद जडेजा तय समय से आधे घंटे लेट मीडिया से बातचीत के लिए शनिवार को पहुंचे थे. इस दौरान जडेजा ने इंडियन पत्रकारों के सवाल लेने शुरू किए. जिसमें हिंदी में नौ मिनट की चर्चा के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस को खत्म कर दी गई. क्योंकि जडेजा को टीम बस के लिए रवाना होना था. इसलिए इंडिया के मीडिया मैनेजर के मुताबिक जडेजा ज्यादा समय तक नहीं रुक सके. 

मगर फिर भी कुछ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया दावा कर रहे हैं कि जडेजा ने अंग्रेजी में पूछे गए सवालों के जवाब देने से मना कर दिया था. चैनल 7 ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हैरान और भ्रमित था. जब स्टार ऑलराउंडर जडेजा ने अंग्रेजी में पूछे गए सवालों के जवाब देने से मना कर दिया.  यह स्पष्ट रूप से उन पत्रकारों के लिए एक पीड़ादायक स्थिति थी. जिन्होंने वहां पहुंचने का प्रयास किया था. 

मेलबर्न पहुंचने के बाद से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच संबंधों में खटास आ गई. खास कर तब से जब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक पत्रकार के बीच एयरपोर्ट पर तीखी बहस  हुई थी. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement