Advertisement

IND-L vs SL- Live streaming: आज है फाइनल मैच, जानें कहां देख सकेंगे सचिन को खेलते हुए

India-L vs Sri Lanks-L Final: आज है सचिन की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स और दिलशान की श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल, जानें कहा देखें सकेंगे लाइव मैच

IND-L vs SL- Live streaming: आज है फाइनल मैच, जानें कहां देख सकेंगे सचिन को खेलते हुए

इंडिया लीजेंड्स बनाम श्रीलंका लीजेंड्स

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रोड सेफ्टी सीरीज 2022 (Road Safety Series 2022) का आज फाइनल मुकाबला होने वाला है. मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें इंडिया लीजेंड भिड़ेगी श्रीलंका लीजेंड्स (India Legends vs Sri lanka Legends). सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में इंडिया लीजेंड्स ने जहां पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं श्रीलंका लीजेंड्स ने भी तिलकरत्ने दिलशान अच्छा खेल दिखाया है. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में एक भी बार नहीं हारी हैं. सचिन की इंडिया लीजेंड्स अगर आज जीत जाती है तो ये उनकी दूसरी ट्रॉफी होगी. मगर श्रीलंका लीजेंड्स को हरा पाना आसान नहीं होगा.

दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं जो मैच का रुख कभी भी पलट सकते हैं. फाइनल में पहुंचने के लिए इंडिया लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में मात दी थी. जब कि श्रीलंका लीजेंड्स ने वेस्ट इंडीज लीजेंड्स को हराया था. रायपुर में खेला जाने वाला फाइनल शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. 

Ind W vs SL W Asia cup 2022: गेंद और बल्ले से भारत ने श्रीलंका को पीटा, 41 रनों से दर्ज की शानदार जीत

कहां देख सकेंगे लाइव मैच और लाइव स्ट्रीमिंग

India Legends vs Sri Lanka Legends के बीच होने वाला Road Safety Series 2022 Final कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, कलर्स सिनेप्लेक्स और स्पोर्ट्स18 खेल पर देखा जा सकेगा. अगर आप मैच का लुत्फ ऑनलाइन उठाना चाहते हैं तो आपके पास Jio TV और Voot ऐप होना चाहिए. 

क्या हो सकती है इंडिया लीजेंड्स की प्लेइंग 11 

नमन ओझा, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, प्रज्ञान ओझा, राजेश पवार मुनाफ पटेल, अभिमन्यु मिथुन.

Navratri 2022: मैच से पहले कामाख्या देवी के दरबार पहुंचे क्रिकेटर, देखें तस्वीरें

क्या हो सकती है श्रीलंका लीजेंड्स की प्लेइंग 11 

महेला जयवर्धने, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, इशान जयारत्ने, चमारा सिल्वा, जीवन मेंडिस, चतुरंगा डी सिल्वा, असेला गुणारत्ने, इसुरु उड़ाना, नुवान कुलासेकरा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement