Advertisement

लोकसभा स्पीकर के चेंबर में हंगामा, विपक्ष के सांसदों पर हंगामे का आरोप, स्पीकर को गालियां दी गई- किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद स्पीकर के चेंबर में घुसे-रिजिजू, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित | ढाका- BNP, जमात के बीच सीधी टक्कर, बांग्लादेश में 299 सीटों के लिए वोटिंग जारी | रंग में भंग डालने वालों पर कार्रवाई होगी-योगी, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-योगी, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए- योगी, कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो-CM योगी, महाशिवरात्रि के लिए संभल में अलर्ट जारी, संभल के शिव मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, महाशिवरात्रि के लिए संभल प्रशासन तैयार | पुलिस शिवम मिश्रा को कोर्ट लेकर पहुंची, कानपुर-लेम्बोर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर

U-19 Women T20 World Cup 2025: इंग्लैंड को हराकर फाइनल पहुंची भारतीय टीम, खिताब के लिए साउथ अफ्रीका से होगी जंग

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. भारत का सामना फाइनल मैच में अब साउथ अफ्रीका से होगा.

Latest News
U-19 Women T20 World Cup 2025: इंग्लैंड को हराकर फाइनल पहुंची भारतीय टीम, खिताब के लिए साउथ अफ्रीका से होगी जंग
Add DNA as a Preferred Source

अंडर -19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को मात देकर. लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है,. भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से मात देकर ये कारनामा किया.

वही टूर्नांमेंट के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. जिसके साथ ही भारत और साउथ अफ्रीका के  बीच ट्रॉफी को लेकर जंग देखने को मिलेगी. जोकि 2 फरवरी को खेला जाएगा. 

भारत का रहा है दबदबा

भारतीय महिला टीम का दबदबा पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला था. लीग मैच में भारत ने हार टीम का शिकस्त दी थी. जबकि सुपर 6 में टीम इंडिया को कोई नहीं हरा पाया. भारत तक के सफर में अबतक टीम को हार का मुंह नहीं देखने को मिला है. 

 

सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जोकि उनके लिए काफी हद तक ठीक जा रहा था. मगर आयुषी ने जैसे ही भारत को पहली सफलता दिलाई. वैसे ही इंग्लैंड की टीम ढेर होने लगी. 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड ने 113 रन बनाए. जिसमें ओपनर बल्लेबाज डेविन पेरिना ने 40 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली जबकि अबी नॉरग्रोव के बल्ले से 25 गेंदों पर 30 रन बनाए. 

भारत के गेंदबाजों ने किया कमाल 

भारत के गेंदबाजों ने पूरे विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया. वही सेमीफाइनल में भी आयुषी शुक्ला ने 2 विकेट झटके. वही परुणिका सिसोदिया और वैष्णवी शर्मा के नाम 3 - 3 विकेट रहे. 

114 रनों का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर स्कोर हासिल कर लिया. जी कमलिनी और गोंगाडी तृषा ने फिर बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. जिसमें कमलिनी ने 50 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. जबकि गोंगाडी ने 35 रन बनाए. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement