Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Kohli के बिना भूल जाओ T20 World Cup: जिस खिलाड़ी को आउट करने में छूट जाते थे पसीने उसने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ने जमकर की है विराट कोहली की तारीफ. साथ ही दिखाया है टीम इंडिया को आइना. जानें क्या कुछ बोले

Kohli के बिना भूल जाओ T20 World Cup: जिस खिलाड़ी को आउट करने में छूट जाते थे पसीने उसने दिया बड़ा बयान

inzamam virat kohli

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 1990 से लेकर 2004 तक जिस खिलाड़ी को आउट करने में भारतीय गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे, उसने भारत-पाकिस्तान मैच के बाद बड़ा बयान दिया है. इस दिग्गज खिलाड़ी ने साफ शब्दों में कहा है कि टीम इंडिया विराट कोहली के बिना कुछ भी नहीं है. अगर कोहली ना हो तो भारत वर्ल्ड कप जीतने के बारे में सोच भी नहीं सकता. कोहली और टीम इंडिया को लेकर ये बड़ा बयान देने वाला खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि इंजमाम उल हक है. जिन्हें आज भी पाकिस्तान के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. मैदान पर शांत स्वभाव रखने वाले इंजमाम ने अपने दौर में हर एक गेंदबाज की धुनाई की है. लेकिन विराट कोहली ने अब उन्हें भी अपना फैन बना लिया है.

विराट के बिना भूल जाइए वर्ल्ड कप

इंजमाम ने भारत-पाकिस्तान मैच में विराट कोहली की शानदार पारी की जमकर तारीफें की हैं पर साथ ही टीम इंडिया को भी आइना दिखाने का काम किया. इंजमाम ने कहा है कि टीम इंडिया बेहद खतरनाक है, लेकिन सिर्फ तभी जब विराट बढ़िया खेल रहे हों. उन्होंने कहा, 'मैं साफ-साफ कह रहा हूं. लोग भारतीय टीम के दूसरे बल्लेबाजों को भी घातक बताते हैं, लेकिन मेरे लिए विराट जबरदस्त हैं. अगर इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना है तो विराट की ऐसी परफॉर्मेंस ही उन्हें जिता सकती है. अगर उन्हें (भारतीय टीम) लगता है कि विराट के बिना वो वर्ल्ड कप जीत जाएंगे तो ऐसा मुमकिन नहीं है.'

Virat Kohli का '82' से है कुछ ज्यादा ही लगाव, जानें इस नंबर से क्या है किंग का कनेक्शन

कुछ खिलाड़ी रन बनाकर भी नहीं जिता पाते मैच

इंजमाम ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ खिलाड़ी रन तो बनाते हैं लेकिन वो टीम को मैच नहीं जिता पाते. मगर कुछ ऐसे होते हैं तो जो टीम को अपने दम पर मैच जिताते हैं और वो भी प्रेशर कंडीशन में. विराट वही खिलाड़ी हैं, उनका क्लास अलग है. विराट और पंड्या ने अच्छी साझेदारी की. लेकिन कोहली ने पंड्या का विकेट गिरने के बाद भी रन बनाए. उन्होंने प्रेशर को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने जिस तरह आखिरी के दो ओवरों में खेला वो वाकई क्लास है. खासतौर पर हारिस रऊफ को जो दो छक्के लगाए वो लाजवाब थे.

फ्री हिट पर बोल्ड होने के बाद भी कैसे मिल जाते हैं रन, जानें इससे जुड़े अहम नियम  

कोहली को मिलना चाहिए पूरा श्रेय

हर एक फैन ने भारतीय टीम की जीत का श्रेय पूरी तरह कोहली को दिया है. ये बात इंजमाम ने भी मानी. उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम का सारा क्रेडिट विराट को जाता है. वो जिस तरह खेले वो कमाल था. विराट में अकेले मैच जिताने की क्षमता है. वो इसी तरह के खिलाड़ी हैं.' 

Ind vs Pak T20 WC: बेस्ट बॉलिंग अटैक के बाद भी फ्लॉप है पाकिस्तान, दूसरी बार कराई ऐसी बेइज्जती

विराट से आगे भी है ऐसे ही खेल की उम्मीद

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पारी खेली है उसे उनके टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया जा रहा है और खुद कोहली ने भी इसे अपनी बेस्ट इनिंग बताया है. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने के लिए कोहली से अभी ऐसी और पारियों जरूरत है. विराट अगर इसी लय में खेलते रहे तो निश्चित तौर पर टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement