Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND W vs BAN W: एशियन गेम्स में इतिहास पहला मेडल जीतने बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी महिला टीम, जानें कब और कहां देखें लाइव

Asian Games 2023 Cricket Tournament: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास का पहला मेडल जीतने के इरादे से बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

 IND W vs BAN W: एशियन गेम्स में इतिहास पहला मेडल जीतने बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी महिला टीम, जानें कब और कहां देखें लाइव

ind w vs ban w live streaming asian games cricket tournament india vs bangladesh semifinal live telecast

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में रविवार को बांग्लादेश का सामना करेगी. इस मुकाबले में जीत हासिल करते ही टीम इंडिया एशियन गेम्स क्रिकेट इतिहास का पहला मेडल भी पक्का कर लेगी और फाइनल में जगह बना लेगी. एशियन गेम्स का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम ने गुरुवार को मलेशिया के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए मैच में बेहतर वरीयता के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. भारत ने इस मैच में 15 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बनाए थे. मलेशिया की पारी शुरू होते ही बारिश आ गई थी जिसके कारण यह मैच आगे नहीं हो पाया था. 

ये भी पढ़ें: वर्ल्डकप जीतने वाली टीम बन जाएगी करोड़पति, हारने वाली टीमों को मिलेगा इतना

बांग्लादेश और हांगकांग के बीच शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. बांग्लादेश ने बेहतर वरीय टीम होने के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाई. श्रीलंका ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में थाईलैंड को 25 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराया. थाईलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट पर 78 रन बनाए. श्रीलंका ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 84 रन बनाकर जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने भी बारिश के कारण रद्द कर दिए गए मैच में इंडोनेशिया पर बेहतर वरीयता के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. 

भारत में कहां देखें लाइव

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रविवार को सुबह 6.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं. सोनी टेन 4 पर इस मैच को भारतीय फैंस हिंदी कमेंट्री के साथ लाइव देख पाएंगे. 

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, टिटास साधु, राजेश्वरी गायकवाड, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी और पूजा वस्त्राकर. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement