Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

मैच के बाद कहां गायब हो गए थे Shubman Gill, जो प्रेजेंटेटर को कहनी पड़ी ऐसी बात, देखें वीडियो

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली और दो शानदार कैच भी लपके.

मैच के बाद कहां गायब हो गए थे Shubman Gill, जो प्रेजेंटेटर को कहनी पड़ी ऐसी बात, देखें वीडियो

IND vs ZIM Shubman Gill disappears 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 10 विकेट से जीत लिया. इस मैच में भारतीय टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे को कहीं भी मौका नहीं दिया. मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वीडियो वायरल होने लगी है. गिल लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर भी उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली थी. यहां उन्होंने पहले ही मुकाबले में नाबाद 82 रन बनाए और दो शानदार कैच भी लपके. जिसके लिए उन्हें ऑलराउंड ऑफ द मैच परफॉर्मर चुना गया. 

Ind vs Pak: 'मुझे बस लोगों को मारना था', अख्तर ने बताई वो राज की बात जिसे सुनकर भौचक्के रह गए वीरू  

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब विल्किंस ने गिन का नाम पुकारा, तो वो मैदान पर कहीं नहीं दिखे. उन्होंने उनका दोबारा नाम पुकारा और कहा कि गिल गायब हो गए हैं. फिर शुभमन गिन ड्रेसिंग रूम से आते हुए दिखे, तो विल्किंस ने कहा कि वो रास्ते में हैं. गिल ने 82 रनों का नाबाद पारी खेली. बाद में विल्किंस ने कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद," जिसके बाद गिल को 1000 अमरीकी डालर का नकद पुरस्कार दिया गया. 

गिल की शानदार पारी की तारीफ करते हुए धवन ने कहा कि वो गिल का शानदार बल्लेबाजी का आनंद ले रहे थे. धवन ने कहा, "हमने वेस्टइंडीज में बल्लेबाजी शुरू की और यह जबरदस्त रहा. हमने जो निरंतरता दिखाई है वह अद्भुत है. उनके साथ मेरी लय काफी अच्छी हो गई है. वह एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं. जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं, जिस तरह से वह गेंद को हिट करते हैं, दूसरे छोर से देखना अच्छा लगता है और उन्हें सलाम है. वह एक युवा खिलाड़ी के रूप में टीम में आए और उन अर्द्धशतकों को बड़े स्कोर में बदलकर उन्होंने जो निरंतरता दिखाई है, वह देखना अच्छा लगता है."

बस की टिकट के लिए नहीं थे पैसे, सड़क पर गुजारी थी रात, ये है वो पाकिस्तानी गेंदबाज जिसके सामने कांपते थे बल्लेबाज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement