Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

KL Rahul से क्यों बोला ये लड़का- भाड़ में जाए... वीडियो देखने पर मिल जाएगा जवाब

KL Rahul fan video viral: केएल राहुल के साथ उनके एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके फैन ने राहुल से कुछ ऐसी बात कही है, जिसे सुनने के बाद हर कोई दंग रह जा रहा है.

KL Rahul से क्यों बोला ये लड़का- भाड़ में जाए... वीडियो देखने पर मिल जाएगा जवाब

केएल राहुल फैन वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेट को लेकर हमारे देश में किस कदर दीवानगी इस बारे में ज्यादा कुछ कहनो बचा नहीं है. क्योंकि टीम इंडिया के फैंस अपने चहेते क्रिकेटरों से इस हद तक प्यार करते हैं कि उनके लिए अपनी लाइफ तक डेडीकेट कर देते हैं. जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेल रही टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन से जहां एक फैन मिलने के लिए पटना से जिम्बाब्वे तक का सफर तय कर के आया. वहीं अब एक और फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे कि वो वायरल हो रहा है.

ये लड़का केएल राहुल और ईशान किशन का बहुत बड़ा फैन है और उसने दोनों ही खिलाड़ियों के साथ अपनी फोटो क्लिक कराई. लेकिन उसके वायरल होने के पीछे की वजह कुछ और है. ये लड़का अपने मस्त मौला अंदाज के चलते वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल जब उससे पूछते हैं कि कल मैच देखने आओगे? तो वो बड़ी सी मुस्कान के साथ सिर हिला देता है और कहता है आएंगे! स्कूल गया भाड़ में. स्कूल में कल उतना कुछ इम्पॉर्टेंट है भी नहीं.

Ind vs Zim 1st odi live score streaming online: मैच हो चुका है शुरू, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

ये रहा वीडियो

हालांकि केएल राहुल इस लड़के को समझाते भी हैं कि ऐसा नहीं कहना चाहिए. लेकिन अपने चहेते क्रिकेटरों से मिलने की खुशी में मशगूल ये लड़का लगता नहीं है कप्तान की बात को भी गंभीरता से ले रहा होगा. इस वीडियो को एक खेल पत्रकार ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था और इसके बाद से ही ये वीडियो क्लिप वायरल होती चली गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement