Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs WI: स्टार्क को पीछे छोड़ मोहम्मद सिराज ने रचा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज में सिराज ने गजब का कारनामा कर दिखाया हैं. सिराज ने आज 4 विकेट लिए है और मिचेल स्टार्क को पीचे छोड़ अब WTC 2025 की रैंकिग में पहले स्थान पर आ गए हैं.

Latest News
IND vs WI: स्टार्क को पीछे छोड़ मोहम्मद सिराज ने रचा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

Mohammed Siraj Record

Add DNA as a Preferred Source

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद में खेला गया. इस सीरीज का पहला दिन भारतीय टीम के खाते में रहा. इस पारी में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने करिश्मा कर दिखाया. सिराज ने मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कुल 4 विकेट झटके. सिराज की गेंदबाजी की खास बात ये रही कि उन्होंने शुरूआती चार मुख्य बल्लेबाजों में से तीन को आउट किया. इसी के साथ वह साल 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) खेलने वाली सभी टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

12 पारियों में 30 विकेट

अगर बात की जाए तो  इस साल सिराज ने अब तक 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में कुल 30 विकेट हासिल किए हैं. जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा विकेट लिया तो टॉप पोजिशन पर अपनी जगह बना ली. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी पीछे छोड़ दिया. बता दें कि सिराज की गेंदबाजी लगातार निखरकर सामने आ रही है. उनकी गेंदबाजी दिन प्रतिदिन भारतीय टीम के लिए रीड़ की हड्डी बनती जा रही  हैं. अहमदाबाद की हरी पिच पर उन्होंने जिस आक्रामक लय में गेंदबाज़ी की, उससे कैरेबियाई बल्लेबाज़ शुरुआत से ही दबाव में आ गए.

यह भी पढ़ें: Chhannu Lal Mishra: भारत ने खो दिया अपना संगीत का अनमोल रत्न, पंडित छन्नूलाल मिश्र का वाराणसी में निधन

WTC 2025 की रैंकिग में पहले स्थान पर सिराज

अगर WTC 2025 की रैंकिग देखी जाए तो सिराज 12 पारियों में 30 विकेट के साथ पहले नंबर पर वहीं मिचेल स्टार्क 14 पारियों में 29 विकेट, नाथन लायन 11 पारियों में 24 विकेट, शमार जोसेफ 6 फारियों में 22 विकेट और पांचवे नंबर पर जोश टंग 8 पारियों में 21 विकेट के साथ मौजूद हैं. अब सिराज भारत के लिए आक्रमण गेंदबाज़ी  के लीडर बन चुके हैं, खासकर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस मैनेजमेंट को देखते हुए. विदेशी और घरेलू दोनों परिस्थितियों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें अलग बनाती है. लाइन और लेंथ पर नियंत्रण के साथ उनकी स्विंग और सीम मूवमेंट बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement