स्पोर्ट्स
Rohit Sharma T20 Record: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिससे कोई भी बल्लेबाज अपना नाता कभी भी जोड़ना नहीं चाहेगा.
डीएनए हिंदी: वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम अब एक ऐसा रिकॉर्ड हो गया है. जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज तोड़ना नहीं चाहेगा और ना ही इस रिकॉर्ड के आसपास आने की भी दुआ करेगा. रोहित के ना चाहते हुए भी ये अनूठा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में उनके नाम हो गया.
क्या है रिकॉर्ड
रोहित टी20 क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 3443 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अभी उन्हीं के ही नाम है. साथ ही टी20 में रोहित ने ही सबसे अधिक 4 सेंचुरी भी लगाईं हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ जब वो दूसरे टी20 में जीरो पर आउट हो गए तो उनके नाम सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड हो गया. रोहित सबसे ज्यादा 8 बार डक यानी जीरो पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.
रोहित के बाद किसका नंबर आता है
रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया में सबसे ज्यादा डक बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं. जो टी20 क्रिकेट में चार बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं. लेकिन रोहित के शर्मनाक रिकॉर्ड से राहुल अभी काफी दूर हैं. केएल राहुल के बाद तीसरे नंबर पर तीन-तीन डक के साथ कई भारतीय क्रिकेटर हैं. जिनमें विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, वॉशिंगटन सुंदर और आशीष नेहरा का नाम शामिल है.
रोहित का टी20 इंटरनेशनल करियर और रिकॉर्ड
- रोहित ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 130 मैच खेले हैं.
- इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 3443 रन बनाए.
- सबसे ज्यादा 31 अर्धशतक बनाए.
- सबसे ज्यादा 8 बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.