Advertisement

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर निर्देश दिए, धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए आवाज-योगी, धार्मिक परिसर तक ही रहे आवाज-CM योगी, यूपी-धार्मिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए | बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, बांग्लादेश में 299 सीटों पर संसदीय चुनाव | कहासुनी के बाद नाबालिग को चाकू मारा, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, दिल्ली के बवाना में नाबालिग की हत्या | यूपी के बागपत में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'RSS पर प्रतिबंध लगाने वालों के कर्म नेक नहीं', या फिर उनका बाप भी एक नहीं है- साध्वी प्राची, देशभर में हम लगातार घटते जा रहे हैं- साध्वी प्राची, पहले 2 बच्चे होते थे अब 1 बच्चा होता है-साध्वी प्राची, 2014 से पहले बेटियां उठा ली जाती थीं-साध्वी प्राची, देश में अगर हिंदू घटेंगे तो फिर कटेंगे- साध्वी प्राची, RSS की वजह से देश की बेटियां सुरक्षित- प्राची

Ind Vs Wi: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की वीजा दिक्कत हुई खत्म, अमेरिका में ही होंगे बचे हुए दोनों टी20

Ind Vs WI Visa Issue: भारत और वेस्टइंडीज (Ind Vs WI) के बीच बचे हुए दोनों मैच अमेरिका में ही होंगे. फ्लोरिडा में पहले ही कुछ खिलाड़ी पहुंच चुके हैं जबकि बचे हुए खिलाड़ियों के जल्द पहुंचने की संभावना है. वीजा से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने की कगार पर हैं.

Ind Vs Wi: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की वीजा दिक्कत हुई खत्म, अमेरिका में ही होंगे बचे हुए दोनों टी20

Ind Vs WI T20 Match venue

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और वेस्टइंडीज (Ind Vs WI t20 Match) के बीच बचे हुए दोनों मैच अब अमेरिका के फ्लोरिडा में ही होंगे. पहले ऐसी खबरें थी कि वीजा की दिक्कतों की वजह से वेन्यू बदला जा सकता है. बचे हुए मैच कैरेबियाई लैंड पर ही किसी वेन्यू पर होंगे. टीम इंडिया और मेजबान टीम के कुछ खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं और बाकी बचे खिलाड़ियों के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है. 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3 वेस्टइंडीज में हुए हैं जबकि 2 बचे हुए मैच 6 और 7 अगस्त को होने हैं. 

Visa की कागजी कार्रवाई हो रही है पूरी
एक अंग्रेजी अखबार में सोर्स के मुताबिक दावा किया गया है, 'ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास पहले से ही यूएस का वीजा है और वो सभी खिलाड़ी मियामी पहुंच गए हैं. जिन खिलाड़ियों के पास यूएस वीजा नहीं है वे गुएना के जॉर्जटाउन यूएस दूतावास में हैं. उनके वीजा संबंधी कागजी कार्रवाई जारी है. जल्द ही यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी और सभी खिलाड़ी समय पर पहुंच जाएंगे.'

बता दें कि जॉर्जटाउन से मियामी की दूरी फ्लाइट से सिर्फ 5 घंटे की है. अब तक सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे टी20 में भारत को मात दी थी लेकिन तीसरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की थी. तीसरे टी-20 में जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे थे. 

यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2022: 32 साल पहले मां ने जीता था गोल्ड और अब बेटी ने भी दोहराया करिश्मा  

अमेरिका में बड़ी संख्या में रहते हैं भारतीय
फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में दोनों बचे हुए मैच होंगे. बता दें कि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और बीसीसीआई की कोशिश है कि क्रिकेट की लोकप्रियता अमेरिका तक भी पहुंचे. अमेरिका में पिछले कुछ साल में क्रिकेट का क्रेज बढ़ा है. हालांकि, आईसीसी की मान्यता प्राप्त एक ही स्टेडियम अमेरिका में है. 

सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हो चुका है. उस वक्त भी बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुंचे थे और टीम इंडिया के लिए जमकर चीयर किया था. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि भारतीय समुदाय की ओर से वैसा ही जोश देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: PKL में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, जानें कौन बिकेगा सबसे महंगा, कौन हो सकता है नजरंदाज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement