Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs WI Rohit Sharma Viral Video: टीम की जीत के बाद रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा कि फैंस कह रहे, 'शानदार कप्तान'

Rohit Sharma Video: भारत और वेस्टइंडीज के बीच (IND Vs WI) चौथे टी20 में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. चौथे टी20 में जीत के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जो किया उसकी खूब तारीफ हो रही है. शर्मा का वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है. 

Ind Vs WI Rohit Sharma Viral Video: टीम की जीत के बाद रोहित शर्मा ने किया कुछ ऐसा कि फैंस कह रहे, 'शानदार कप्तान'

Rohit Sharma Meets Fans After 4th t20

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि चौथे टी20 में मैच के बाद रोहित के लिए कुछ फैंस आवाज लगा रहे थे. अपने फैंस को कप्तान ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया और जाकर उनसे हाथ मिलाया और कुछ को ऑटोग्राफ भी दिया था. फैंस उनके कूल अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं. चौथे टी20 में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. इससे पहले वनडे सीरीज भी भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप के साथ जीती थी. 

BCCI ने शेयर किया वीडियो 
मैच के बाद रोहित शर्मा का कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. चौथा टी20 अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ था और पांचवां मैच भी वहीं होना है. टीम इंडिया को चीयर करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय फैंस पहुंचे थे. जीत के बाद फैंस भी बहुत खुश थे और रोहित शर्मा का बार-बार नाम ले रहे थे. इसके बाद शर्मा ने फैंस से जाकर हाथ मिलाया और कुछ को ऑटोग्राफ भी दिया था. 

वीडियो में दिख रहा है कि रोहित भी काफी खुश हैं. अमेरिका में क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय नहीं है लेकिन बीसीसीआई और आईसीसी की कोशिश इस हिस्से में भी क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने की है. हालांकि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और मैच देखने के लिए अच्छी संख्या में दर्शक पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराकर टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा, आवेश-अर्शदीप जीत के रहे हीरो 

Team India ने किया सीरीज पर कब्जा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच (Ind Vs WI T20 Series) फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 में टीम इंडिया ने 59 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. इससे पहले वनडे सीरीज भी टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर जीती थी. 

रोहित शर्मा एंड आर्मी ने सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त ले ली है. पांचवां टी20 भी फ्लोरिडा के सीबीआर पार्क स्टेडियम में ही खेला जाना है. सीरीज के पहले 3 मैच कैरेबियाई धरती पर ही हुए थे. 

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के पास नंबर 1 पर पहुंचने का एक और मौका, समझें आईसीसी रैंकिंग के सारे नियम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement