Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Suryakumar Yadav ने स्पेशल फैन को दिया खास गिफ्ट, देखें इमोशनल कर देने वाला वीडियो

Suryakumar Yadav Video: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने अब अपने फैन को स्पेशल गिफ्ट देकर सभी का दिल जीत लिया है.

Suryakumar Yadav ने स्पेशल फैन को दिया खास गिफ्ट, देखें इमोशनल कर देने वाला वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मुकाबलों में हारने वाली भारतीय टीम ने तीसरे मैच में धमाकेदार कम बैक किया है. तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त पारी के चलते भारत ने 13 गेंद रहते जीत हासिल कर ली थी. मैदान पर अपने चौकों-छक्कों से फैंस का दिल जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मैदान के बाहर भी अपने एक स्पेशल फैन के साथ कुछ ऐसा किया है जिसके चलते लोगों का दिल खुश हो गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो शेयर किया है जो कि मैच के बाद का है. वीडियो में सूर्या अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते दिखाई दे रहे हैं. मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद 'सूर्या दादा' स्टैंड्स में अपने फैंस से मुलाकात करने पहुंचे थे. सूर्या ने अपने ऑटोग्राफ के साथ स्पेशल गिफ्ट दिया है. 

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की तूफानी बैटिंग का क्या है 'Black Band' कनेक्शन, तिलक वर्मा ने खोला राज

स्पेशल फैन को दिया खास गिफ्ट

सूर्यकुमार यादव ने अपने स्पेशल फैन को गेंद और जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया. वहीं, जब टीम इंडिया अपने होटल पहुंची तो दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने एक स्पेशल फैन से मुलाकात की. सूर्या ने उन्हें अपनी मैच वाली जर्सी पर ऑटोग्राफ देकर उनके साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की तूफानी बैटिंग का क्या है 'Black Band' कनेक्शन, तिलक वर्मा ने खोला राज

सूर्या ने खेली थी तूफानी पारी

भारत वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच में सूर्या ने अपनी बल्लेबाजी से कैरेबियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी थी. मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे ओवर खेलने के बाद 5 विकेट खोकर 159 रन बनाये थे. जवाबी पारी में भारत ने इस टारगेट को 17.5 ओवरों में हासिल कर लिया है. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों पर ताबड़तोड़ 83 रन की पारी खेली थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement