Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind vs WI 3rd ODI: 98 पर पहुंचे शुभमन गिल, बारिश ने फिर से डाली खलल, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 225 रन

शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है, मैच में बारिश के आसार हैं ऐसे में पहले बल्लेबाज़ करने वाली टीम को डकवर्थ लुइस नियम का लाभ मिल सकता है.

Ind vs WI 3rd ODI: 98 पर पहुंचे शुभमन गिल, बारिश ने फिर से डाली खलल, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 225 रन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीसरा और आखिरी वनडे पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है, जहां आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है.

पहले 10 ओवर का खेल

भारत की ओर से कप्तान शिखर धवन के साथ शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है. दोनों ने संभलकर खेलते हुए पहले 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं. शिखर धवन 22 और शुभमन गिल 22 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज की ओर से अकील हुसैन ने दो ओवर में सिर्फ 4 रन दिए हैं. 

पहले 20 ओवर के बाद का खेल

भारतीय सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले 10 ओवर में संभलकर बल्लेबाज़ी की और कोई विकेट नहीं गंवाया. शिखर धवन और शुभमन गिल ने वही रवैया बरकरार रखा और अगले 10 ओवर तक भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया. कप्तान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और गिल 50 के करीब हैं. भारत मे 20 ओवर में विना किसी नुकसान के 101 रन बना लिए हैं.

बारिश ने डाली मैच में खलल

मैच में 24वां ओवर खत्म होते ही खेल को रोकना पड़ा. मुक़ाबले से पहले ही बारिश की उम्मीद की जा रही थी और तेज़ बारिश से लग रहा है जैसे काफी समय का खेल बर्बाद होने वाला है. भारत ने 24 ओर में एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 51 और श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर नाबाद हैं. इससे पहले शिखर धवन 58 रन बनाकर आउट हुए.

पहले 30 ओवर का खेल

बारिश के बाद दोनों बल्लेबाज़ों ने खुलकर शॉट खेलना शुरू किया. श्रेयस अय्यर ने बारिश के बाद के पहले ओवर में दो छक्के जड़ दिए. 30 ओवर तक भारत ने 179 रन बना लिए थे और सिर्फ एक विकेट गंवाया था. गिल 84 और अय्यर 30 रन बनाकर नाबाद थे. 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं.

वेस्टइंडीज़: शाई होप, कीची कार्टी, शमार ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग्स, निकोलस पूरन (कप्तान), काइल मेयर्स, जैसन होल्डर, अकील हुसैन, कीमो पॉल, जेडन सील्स, हेडन वॉल्स.

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजु सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement