Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind vs WI 2nd T20: 8 बजे नहीं, अब इस समय शुरू होगा T20 मुकाबला, जानें वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला देरी से शुरू होगा.

Ind vs WI 2nd T20: 8 बजे नहीं, अब इस समय शुरू होगा T20 मुकाबला, जानें वजह

Ind vs West Indies 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: India vs West Indies बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सेंट किट्स में खेला जाएगा. पहले ये मुक़ाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होना था लेकिन अब खबर आ रही है कि ये मैच 11 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम ने पहले मुक़ाबले में शानदार जीत हासिल की थी. उस मैच में भारत ने कैरेबियन टीम को 68 रनों से मात दी थी. अब ये मुक़ाबला रात 11 बजे से शुरु होगा जिसका सीधा प्रसारण आप DD Sports पर देख सकते हैं.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा है कि टीम का सामान देरी से पहुंचा है, जिसकी वजह से भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच सोमवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजे कर दी गई है, जो स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. पिछले कार्यक्रम के अनुसार वार्नर पार्क में मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे और स्थानीय समयनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होना था.

पाकिस्तान पर जीत के साथ हरमनप्रीत ने धोनी को पछाड़ा, विराट तो आसपास भी नहीं

सीडब्ल्यूआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "क्रिकेट वेस्टइंडीज़ के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण टीम का सामान त्रिनिदाद से सेंट किट्स में पहुंचने में काफी देरी हुई है.", "परिणामस्वरूप, आज का दूसरा टी20 मैच दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाला है. क्रिकेट वेस्टइंडीज को हमारे फैंस, प्रायोजकों, प्रसारण भागीदारों और अन्य सभी हितधारकों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद है. स्टेडियम के गेट अब सुबह 10.00 बजे खुलेंगे."

इससे पहले सीरीज़ के पहले मुक़ाबले में भारत ने कैरेबियन टीम को एकतरफा मुक़ाबले में शिकस्त दी थी. वेस्टइंडीज़ की टीम भले ही उस मैच में 68 रनों से हार गई थी लेकिन वो टी20 की स्पेशलिस्ट टीम मानी जाती है और अपने दिन किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है. अब भारतीय फैंस को क्रिकेट मैच देखने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement