Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs SL Schedule 2024: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में हुआ बदलाव, यहां देखें अब कब खेले जाएंगे मुकाबले

IND vs SL Schedule 2024: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 सीरीज का ऐलान किया गया था और 26 जुलाई से मुकाबले खेले जाने थे. लेकिन अब उस शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है.

Latest News
IND vs SL Schedule 2024: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में हुआ बदलाव, यहां देखें अब कब खेले जाएंगे मुकाबले

भारत बनाम श्रीलंका शेड्यूल 2024

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने यानी जुलाई के अंत तक श्रीलंका का दौरा करने वाली है. इस दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेले जाने हैं. बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए पहले ही शेड्यूल का ऐलान कर दिया था. लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव हुआ है. पहले शेड्यूल के हिसाब से 26 जुलाई से मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन अब इसमें बदलाव करके 27 जुलाई से कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि अब भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे. 

भारत-श्रीलंका शेड्यूल में क्या हुआ बदलाव?

टीम इंडिया को जुलाई के अंत तक श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान किया था और 26 जुलाई को सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना था. लेकिन बीसीसीआई ने अब नया शेड्यूल जारी किया है और इसमें बदलाव किए हैं. भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 26 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन अब 27 जुलाई कर दिया गया है. वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त को खेला जाना था, जिसे बदलकर 2 अगस्त कर दिया गया है. 

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का नया शेड्यूल

  • टी20 सीरीज
  • पहला टी20- 27 जुलाई (पल्लेकेले)
  • दूसरा टी20- 28 जुलाई (पल्लेकेले)
  • तीसरा टी20- 30 जुलाई (पल्लेकेले)
  • वनडे सीरीज
  • पहला वनडे- 2 अगस्त (कोलंबो)
  • दूसरा वनडे- 4 अगस्त (कोलंबो)
  • तीसरा वनडे- 7 अगस्त (कोलंबो)

कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. जबकि वनडे सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी20 में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जबकि वनडे में केएल राहुल को कमान सौंपी जाएगी. 

बतौर कोच गंभीर को होगी पहली सीरीज

आपको बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम का हेड कोच बनाया है. गंभीर टीम इंडिया में 2027 तक बतौर कोच रहने वाले हैं. ऐसे में टीम इंडिया गंभीर की कोचिंग में पहली बार दौरा करने जा रही है. गौतम गंभीर के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी और वो इस सीरीज को जीतना चाहेंगे.  


यह भी पढ़ें- गिल-जायसवाल के आगे जिम्बाब्वे ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 3-1 से अजेय बढ़त


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement