Advertisement

IND vs SA Final: वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई, इस तरह बढ़ाया मनोबल

IND vs SA Final: आईसीसी विमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है.

Latest News
IND vs SA Final: वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई, इस तरह बढ़ाया मनोबल

ind vs sa u19 world cup 2025 final

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी विमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच खेला गया था. टीम इंडिया ने अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता है. इससे पहले मेंस टी20 टीम ने अफ्रीका को ही फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था. वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को खिताब जीतने पर बधाई दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "हमारी नारी शक्ति पर बेहद गर्व है. आईसीसी U19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में विजयी होने के लिए भारतीय टीम को बधाई. ये जीत हमारी उत्कृष्ट टीम वर्क के साथ-साथ दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है. ये कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करेगी. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए टीम को मेरी शुभकामनाएं."

ऐसा रहा फाइनल मुकाबला 

भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 की महिला टीम के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में महज 82 रन बनाए और ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 11.2 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: हार्दिक पांड्या की टीम पर लगे फिक्सिंग के आरोप? रणजी मैच में हुआ बड़ा खुलासा

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement