Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs SA T-20: प्रोटियाज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के सामने होगी मुश्किल चुनौती

भारत के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है वरना टीम सीरीज हार जाएगी.

IND vs SA T-20: प्रोटियाज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के सामने होगी मुश्किल चुनौती
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs South Africa) के बीच पांच मैचों की टी20-अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जाएगा. शुरुआती दो मैचों में हार के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 में बढ़िया जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी की थी. वहीं आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. 

सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया इस मैच में जीत के जरिए सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.  भारतीय गेंदबाजों ने विशाखापट्टनम में शानदार प्रदर्शन किया था और बेहतरीन अंदाज में वापसी करने में सफल हुई थी लेकिन आज का मैच टीम इंडिया के लिए किसी नॉकआउट मुकाबले से कम नहीं होगा. 

फॉर्म में हैं बल्लेबाजी

दोनों टीमों के बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में है. शुरुआत दो मैचों में भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे थे इसी वजह से मेहमान टीम जीत दर्ज करने में सफल हुई थी. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के फॉर्म में लौटने का फायदा टीम को हुआ और टीम इंडिया तीसरे मैच में वापसी करने में सफल हुई. ऐसे में चौथे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद प्रशंसकों को है.

Team India England Tour: टीम के साथ रवाना नहीं हुए रोहित शर्मा, ये है असली वजह

क्या होगी प्लेइंग इलेवन
 
भारत: ऋषभ पंत (कप्‍तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार और आवेश खान.

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्‍तान), रीजा हेंड्रिक्‍स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर ड्यूसेन, हेनरिक क्‍लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्‍सी.

 

Ind Vs SA: आज जीते तो बराबर हारे तो बाहर, पंत आर्मी के लिए करो या मरो मुकाबला 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement