Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs SA T-20: भारत ने प्रोटियाज को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी

भारत टॉस हार गया था और दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन अब भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है.

IND vs SA T-20: भारत ने प्रोटियाज को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज (IND vs SA T-20) के पहले मैच में भारत ने मेहमानों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है. टॉस हारने के बाद भारतीय बल्लेबाजों को मैदान पर निमंत्रण मिला और भारतीय टीम ने इस मैच में 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. वहीं दक्षिण को अब जीतने के लिए 212 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करना होगा. 

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाए जिससे मेहमान दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य मिला है. टीम इंडिया के लिए ओपनर ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन का योगदान दिया. उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े. उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन बनाए. 

श्रेयर अय्यर ने 27 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका लगाया. वहीं कप्तान पंत ने 16 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े. ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए और ईशान के साथ 57 रन की ओपनिंग साझेदारी भी की. उप-कप्तान हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों पर 31 रन बनाए और नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए.

गेंदबाजी की बात करें तो मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी गेंदबाज आज महंगे ही साबित हुए है. विकेट के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल और ड्वेन प्रिटोरियस को 1-1 विकेट मिला है. 

Virat Kohli के पूर्व टीममेट ने बताया, 'उस घटना के बाद रात भर रोते रहे थे चीकू'   

ऐसे में अब इस मैच को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 120 गेंदों में 212 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा. वहीं यदि भारत इस मैच को जीतता है तो लगतार 13 टी-20 मैच जीतने के मामले में भारत एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर देगा. 

IND Vs SA T20: KL Rahul और कुलदीप यादव चोटिल होकर बाहर, ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement