Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs SA Ruturaj Gaikwad Video: ग्राउंड स्टाफ के साथ ओपनर ने किया बुरा व्यवहार, लोगों ने लगा दी क्लास

IND vs SA Bengaluru Match में ऋतुराज गायकवाड़ ने ग्राउंड स्टाफ के साथ ऐसा व्यवहार किया है कि सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं.

IND vs SA Ruturaj Gaikwad Video: ग्राउंड स्टाफ के साथ ओपनर ने किया बुरा व्यवहार, लोगों ने लगा दी क्लास

ऋतुराज गायकवाड़

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बेंगलुरु टी-20 बारिश की वजह से रद्द हो गया और मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है. हालांकि, इस मैच के दौरान ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ की खराब व्यवहार की वजह से काफी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके ग्राउंड स्टाफ के साथ बुरे व्यवहार के लिए आलोचना कर रहे हैं. इस सीरीज में गायकवाड़ का प्रदर्शन औसत रहा है और वह सिर्फ एक अर्धशतक ही बना पाए हैं. साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई है. 

Ground Staff के साथ किया खराब व्यवहार
जैसे ही बारिश शुरू हुई थी तब सभी खिलाड़ी डगआउट में बैठे थे. उस वक्त एक ग्राउंड मैन उनके पास आया और सेल्फी लेने लगा लेकिन गायकवाड़ उनके साथ बहुत बुरी तरह से पेश आए थे. पहले तो गायकवाड़ ने उन्हें खुद से दूर किया और जब वो सेल्फी लेने लगे तो ऋतुराज अपना अपने पास बैठे खिलाड़ी की आड़ में चेहरा छिपाने लगे थे. 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस धोनी और द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए गायकवाड़ की आलोचना कर रहे हैं. फैंस को ग्राउंड स्टाफ के साथ उनका बुरा बर्ताव पसंद नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी का ऋषभ पंत पर कमेंट, 'ओवरवेट है, विकेटकीपिंग करते समय बैठ नहीं पाता'

Ind Vs SA सीरीज का निर्णायक मैच था 
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था. इस मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

टॉस के बाद बारिश ने खलल डाली थी जिसके बाद मैच करीब 45 मिनट बाद शुरू हुआ था लेकिन आखिरकार ड्रॉ के साथ मैच खत्म हो गया.

यह भी पढ़ें: Twitter ने निकहत जरीन को दिया खास तोहफा, बॉक्सर ने शेयर की तस्वीर कहा- थैंक्यू

बता दें कि IPL 2022 में ऋतुराज के बल्ले से शुरुआती कई मैचों में रन नहीं निकले थे लेकिन आखिरी के मुकाबले में उन्होंने रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें टीम में जगह मिली थी. हालांकि, इस सीरीज के भी 4 में से 3 मैच में वह असफल रहे लेकिन तीसरे मैच में जरूर उन्होंने अर्धशतक लगाया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement