Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs SA Free Live Streaming: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखना है? यहां है काम की सारी जानकारी

India Vs South Africa Free Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं? जानें सारी डिटेल यहां.

Ind Vs SA Free Live Streaming: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखना है? यहां है काम की सारी जानकारी

Ind vs sa free live streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA T20) के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज इंदौर में है. फैंस को उम्मीद है कि इस ग्राउंड पर टीम इंडिया अपने जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए क्लीन स्वीप करेगी. मैच के लाइव टेलीकास्ट को लेकर कोई कनफ्यूजन है या जानना चाहते हैं कि कहां पर लाइव मैच फ्री में देख सकते हैं तो हमारे पास आपके लिए सारी जानकारी है. अगर आपके पास चैनल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का सब्स्क्रिप्शन नहीं भी है तब भी मैच का भरपूर मजा ले सकते हैं. 

Ind Vs SA मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. हिंदी और अंग्रेजी के साथ आप कई भारतीय भाषाओं में स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर देख सकते हैं. मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस आधा घंटा पहले शाम 6.30 पर होगा. 

यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 में सबसे बड़ा सवाल कौन करेगा ओपनिंग और गेंदबाजों के लिए क्या स्ट्रैटिजी?

Ind Vs SA Free Live Streaming
भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज के मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार ऐप पर लाइव देख सकते हैं. अगर आपके पास यह विकल्प नहीं है तब भी आप फ्री में मैच का लुत्फ ले सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देख सकते हैं. साथ ही एआईआर पर हिंदी और अंग्रेजी में मैच की कमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs SA: इंदौर में तीसरा टी-20 आज, पिच और मौसम कहीं गेम न कर दें खराब?  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement