Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs SA 2nd T20I: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घर में जीती टी20 सीरीज

IND vs SA Guwahati T20I: भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी दो ओवर में 46 रन खर्च किए, डेविड मिलर ने शतक जड़ा लेकिन मैच भारत ने जीत लिया.

Latest News
IND vs SA 2nd T20I: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घर में जीती टी20 सीरीज

GUwahati T20I: Ind vs Sa 2nd T20 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रविवार को गुवाहाटी में भारतीय क्रिकेट टीम (India beat South Africa) ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. हालांकि आखिरी मुकाबला 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा. इस मुकाबले में कुल 458 रन बने. जीत के साथ भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार अपने घर में टी20 सीरीज में मात दी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 237 रन बनाए. 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम 20 ओवर में 221 तक पहुंचने में सफल रही और उन्हें सिर्फ 16 रनों से हार झेलनी पड़ी. 

IND vs SA 2nd T20I: गुवाहाटी में भी चमका Suryakumar Yadav का बल्ला, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

टेम्बा बवुमा ने टॉस जीता और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार शुरुआत की और पहले 6 ओवर में भारतीय टीम को 57 रन तक पहुंचा दिया. 10वें ओवर में टीम के 96 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 12वें ओवर में राहुल भी 57 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाना शुरू किया. 

19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट होने से पहले सूर्या ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा कर भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी पूरी की. उन्होंने टी20 करियर में 1000 रन पूरे कर लिए. यही नहीं वो इस साल सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. कोहली के नाबाद 49 और कार्तिक के 7 गेंद में 17 रन का पारी की बदौलत टीम ने 237 रन बनाए. 

तिरुवनंतपुरम में स्लो बैटिंग पर उठे सवाल तो KL Rahul ने गुवाहाटी में ही दे दिया जवाब

238 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5 के स्कोर पर ही दो विकेट गिर गए. दोनों विकेट एक ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने झटके. इसके बाद क्विंटन डीकॉक ने एडेन मारक्रम के साथ टीम को 47 तक पहुंचाया लेकिल मारक्रम भी पवेलियन लौट गए. इसके बाद डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला और डीकॉक ने भी अपना रंग बदला.

दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 200 के पार पहुंचाया डीकॉक ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो मिलर ने करियर का दूसरा शतक जड़ा. आखिरी दो ओवर में 46 रन जरूर बने लेकिन अफ्रीकी टीम 16 रन पीछे रह गई और भारतीय टीम ने मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement