Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND Vs SA Series: दूसरे टी-20 में भी नहीं मिला उमरान मलिक को मौका, डेब्यू के लिए और कितना इंतजार?

Umran Malik Debut: 5 मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में उमरान मलिक को डेब्यू का मौका नहीं मिला है.

IND Vs SA Series: दूसरे टी-20 में भी नहीं मिला उमरान मलिक को मौका, डेब्यू के लिए और कितना इंतजार?

मलिक ने प्रैक्टिस सेशन में जमकर बहाया पसीना 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के साथ दूसरे टी-20 में भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज उमरान मलिक के डेब्यू को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वह भी थम गया है. हालांकि, अब फैंस ही नहीं क्रिकेट एक्सपर्ट भी बार-बार सवाल पूछ रहे हैं कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस पेसर को डेब्यू के लिए और कितना इंतजार करना होगा? दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम एकादश में 2 बदलाव किए हैं. क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स की जगह रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को खिलाया है.

Umran Malik Debut बन गया है बड़ा सवाल?
जम्मू के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकी थीं. आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी. 9 जून को दिल्ली में हुए पहले मैच में उन्हें नहीं खिलाया गया था.

211 रन बनाने के बावजूद खराब बॉलिंग के चलते भारत वह मैच हार गया था. ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार उन्हें प्लेइंग इलेवन में खिलाया जाएगा. इस युवा गेंदबाज को फेस करना साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है. हालांकि, कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया और मलिक का इंतजार फिलहाल और बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: Shaheen Afridi ने विराट और बाबर आजम की तुलना पर कही मार्के की बात, कोहली को बताया महान

IPL में अपने प्रदर्शन से किया सबको प्रभावित 
आईपीएल 2022 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था. मलिक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच विनिंग खिलाड़ी के तौर पर उभरे थे. उन्होंने 14 मैचों में 20.18 के औसत और 9.03 के इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए थे.

बीच के ओवरों में विकेट लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. प्रतियोगिता के अंत में उन्हें सीजन के उभरते खिलाड़ी के रूप में भी नामित किया गया था. इस तेज गेंदबाज की रफ्तार को लेकर पाकिस्तान में भी खूब चर्चे हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: हार के बाद बौखलाई अफगान टीम, भारतीय खिलाड़ियों के साथ हाथापाई, देखें वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement