Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Pak Playing XI: प्लेइंग 11 में बदलाव से रोहित शर्मा को क्यों नहीं ऐतराज, जानें यहां

Rohit Sharma On Playing XI: वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में काफी बदलाव दिख सकते हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है.

Ind Vs Pak Playing XI: प्लेइंग 11 में बदलाव से रोहित शर्मा को क्यों नहीं ऐतराज, जानें यहां

rohit sharma on playing xi world cup 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किए जाने पर कुछ फैंस ने निराशा जाहिर की है. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) में ही नहीं आगे भी टीम इंडिया प्लेइंग 11 में बदलाव दिखेंगे. भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि प्लेइंग 11 में बदलाव की वजह से खिलाड़ियों में असुरक्षा की भावना नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में माहौल सकारात्मक है और वह खिलाड़ियों से लगातार संवाद करते हैं. 

Playing XI में होते रहेंगे आगे भी बदलाव 
रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्लेइंग 11 में बदलाव आने वाले दिनों में होते रहेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं अंतिम एकादश को लेकर विकल्प खुले रखना चाहता हूं. हम प्लेइंग 11 चुनने का एक ही तरीका नहीं रखना चाहते हैं. हर मैच में एक या दो खिलाड़ी बदलने भी पड़े तो हम इसके लिये तैयार हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि हर मैच से पहले विपक्षी टीम की ताकत, कमजोरी देखकर हम अपनी रणनीति बना रहे हैं और इसके अनुसार ही हमारी प्लेइंग 11 तय होगी. 

यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: T20 World Cup 2022 में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

रोहित शर्मा ही नहीं कोच राहुल द्रविड़ भी इसके समर्थक 
बता दें कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की आलोचना प्लेइंग 11 में बदलाव करने को लेकर कई बार हो चुकी है. हालांकि रोहित ने स्पष्ट कहा कि कोच राहुल द्रविड़ भी प्लेइंग 11 में बदलाव के समर्थक हैं. उन्होंने कहा, 'हेड कोच राहुल द्रविड़ मैच अप के समर्थक हैं. हर मैच से पहले एक या दो खिलाड़ियों को बदला जा सकता है. यह फैसला अचानक से नहीं लिया जा रहा है. टीम मीटिंग्स में इस पर बात होती रही है. हमने पूरी टीम को विश्वास में लिया है.'

यह भी पढ़ें: 43 गेंद पर बनाए 68 रन और बन गए प्लेयर ऑफ द मैच, श्रीलंका के लिए खुदा बना ये बल्लेबाज  

इनपुट: भाषा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement