Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs Pak WC 2022: महामुकाबले के लिए हरभजन सिंह ने चुनी प्लेइंग 11, देखें कैसी है दिग्गज क्रिकेटर की टीम 

Ind Vs Pak Harbhajan Singh: भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए हरभजन सिंह ने अपनी प्लेइंग 11 चुनी है. यहां जानें कैसी है उनकी टीम.

Ind Vs Pak WC 2022: महामुकाबले के लिए हरभजन सिंह ने चुनी प्लेइंग 11, देखें कैसी है दिग्गज क्रिकेटर की टीम 

ind vs pak harbhajan singh playing 11

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों ही देशों के फैंस इस मैच को लेकर बहुत उत्साह में हैं. इस बीच प्लेइंग 11 को लेकर काफी चर्चा चल रही है. पूर्व ऑफ स्पिनर और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 चुनी है. दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी टीम में किसे बाहर रखा है और किसे शामिल किया है जानें यहां. 

Harbhajan Singh Playing 11
हरभजन ने अपनी प्लेइंग 11 में दिनेश कार्तिक को मौका दिया है जबकि हर्षल पटेल भी उनकी टीम में नहीं हैं. उन्होंने कहा, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो सबकी टीम में होंगे. रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल के खेलने को लेकर कोई संदेह नहीं है. भज्जी ने कहा, दिनेश कार्तिक और युवा ऋषभ पंत में मुझे लगता है कि पंत को आगे मौका मिलेगा लेकिन इस मैच के लिए कार्तिक आगे हैं. 

उन्होंने अपनी टीम अश्विन की जगह पर स्पिन का जिम्मा अक्षर पटेल को दिया है. भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के साथ तेज गेंदबाजी में उन्होंने अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया है. हरभजन सिंह के अनुसार, आर अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनहें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. 

दीपक हुड्डा भी भज्जी की प्लेइंग 11 में नहीं 
तेज गेंदबाजी में जहां उन्होंने हर्षल पटेल को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में नहीं चुना है वहीं उन्होंने तूफानी ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को भी अपनी टीम में शामिल नहीं किया है. उन्होंने कहा कि पटेल और हुड्डा जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा पर संदेह नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि इन खिलाड़ियों को आने वाले मैचों में मौका मिलेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत की लिहाज से पहले मुकाबले में टीम में चौंकाने वाले नाम नहीं होंगे.


भज्जी की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement