Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

Ind Vs Pak: भारत-पाक मैच के बारे में बार्मी आर्मी ने कहा- नाम भी नहीं सुना कभी, फैंस ने लगाई जोरदार क्लास 

Barmy Army On Ind Vs Pak: भारत-पाकिस्तान मुकाबले की चर्चा इस वक्त पूरी क्रिकेट की दुनिया में हो रही है लेकिन इंग्लैंड बार्मी आर्मी को कुछ पता नहीं है.

Ind Vs Pak: भारत-पाक मैच के बारे में बार्मी आर्मी ने कहा- नाम भी नहीं सुना कभी, फैंस ने लगाई जोरदार क्लास 

ind vs pak barmy army tweet

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑफिशियल पेज बार्मी आर्मी (Barmy Army) के भारत-पाकिस्तान मैच पर किया ट्वीट टीम इंडिया के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई है. दरअसल बार्मी आर्मी अक्सर ही अपने मजेदार और फनी ट्वीट के लिए चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर कुछ ऐसा ट्वीट किया है जो टीम इंडिया के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया. 

Barmy Army की भारतीय फैंस ने लगाई क्लास 
दरअसल इससे पहले भी एक बार बार्मी आर्मी ने भारत-पाकिस्तान (India Vs Pakistan) मुकाबले पर ट्वीट किया था और कहा था कि एशेज का स्तर इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. इस बार फिर कुछ ऐसा ही ट्वीट किया गया जिसके बाद उनकी अच्छी खिंचाई हो रही है. अब फिर से एक बार बार्मी आर्मी ने ट्वीट किया, 'भारत-पाकिस्तान क्या है? कभी सुना नहीं इस बारे में.'

यह ट्वीट भले ही फनी दिखने के लिए किया गया हो लेकिन फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है और उन्होंने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: मेलबर्न का मुंबई कनेक्शन, रोहित के पास गावस्कर बनने का मौका, जान लें ये दिलचस्प फैक्ट  

कुछ लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री का नाम सुना है तो कुछ ने इसे पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण करार दिया है. एक यूजर ने तो इंग्लैंड के भारत को लूटने और गुलाम बनाने का भी जिक्र किया है. 

एक यूजर ने लिखा क्रिकेट के नियम बनाने वाले ही इस खेल के बारे में भूल गए हैं. 

 

एक और यूजर ने लिखा कि चिंता मत करो, यह क्रिकेट से जुड़ी चीज है. कभी प्रधानमंत्री सुना है? शायद उसके बारे में भी कभी नहीं सुना होगा. 

आज मेलबर्न में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान 
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. वर्ल्ड कप 2022 में यह मुकाबला काफी खास है और मैच से 6 महीने पहले से ही टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो गई थी. टीम इंडिया के लिए पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला चुकाने का समय है. पाकिस्तान की टीम भी पहले वर्ल्ड कप और फिर एशिया कप में भारत को हराने के बाद काफी जोश में है. मैच भारतीय समयानुसार दिन के 1.30 बजे से शुरू होगा. 

यह भी पढ़ें: महामुकाबले में मौसम बनेगा विलेन? जानें आज कैसा है मेलबर्न के मौसम का हाल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement