स्पोर्ट्स
IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वि 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक कई बार भिड़ चुकी हैं, लेकिन किसका पलड़ा भारी रहा है? आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक भिड़ंत के आंकड़े.
IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें अपनी प्रतिष्ठा और गौरव के लिए भिड़ेंगी. यह सिर्फ ग्रुप स्टेज का मैच नहीं होगा, बल्कि दोनों टीमों के लिए सम्मान की परीक्षा भी होगी. हर बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक कई बार भिड़ चुकी हैं, लेकिन किसका पलड़ा भारी रहा है? आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक भिड़ंत के आंकड़े.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारत पर भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 5 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें पाकिस्तान ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि भारत 2 बार विजयी रहा है. 2004, 2009 और 2013 में दोनों टीमें एक-एक बार भिड़ीं, वहीं 2017 में ये प्रतिद्वंद्वी दो बार आमने-सामने आए.
क्या भारत 2017 के फाइनल की हार का बदला ले पाएगा?
Team India’s captain, #RohitSharma, is all set to take on the fiercest rivals and clinch his 4th ICC Title
The Greatest Rivalry awaits – ROK SAKO TOH ROK LO!
📺📱 Start Watching FREE on JioHotstar#ChampionsTrophyOnJioStar 👉 #INDvPAK | SUN, 23rd FEB, 1:30 PM on Star Sports! pic.twitter.com/xZkgjT5G4C— Star Sports (@StarSportsIndia) February 21, 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ंत 2017 के फाइनल में हुई थी, जहां पाकिस्तान ने 180 रनों से भारत को करारी शिकस्त दी थी. इस हार के साथ ही भारतीय टीम का लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने का सपना टूट गया था. अब 2025 के इस महामुकाबले में टीम इंडिया के पास बदला लेने का सुनहरा मौका होगा.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.