Advertisement

Champions Trophy 2025: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कराची में नहीं लगाया भारत का झंडा; किया नियमों का उल्लंघन?

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान ने कराची और लाहौर के स्टेडियम में भारत का झंडा नहीं लगाया है.

Latest News
Champions Trophy 2025: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कराची में नहीं लगाया भारत का झंडा; किया नियमों का उल्लंघन?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025-भारत बनाम पाकिस्तान

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा. हालांकि भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाने हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को खेला जाना है. इस बीच पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है, जो पाकिस्तान के कराची स्टेडियम का है. इस वीडियो में स्टेडियम में भारत का झंडा नहीं लगाया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

पाकिस्तान ने नहीं लगाया तिरंगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने अपने स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत का झंडा नहीं लगाया है. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कराची के स्टेडियम में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और इंग्लैंड सभी देशों के झंडे नजर आ रहे हैं. सिर्फ भारतीय तिरंगा नहीं लगा है. हालांकि इस बात कोई पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान का ही है. 

 पाकिस्तान ने किया नियमों का उल्लघंन?

आपको बात दें कि अगर कोई देश मल्टीनेशन टूर्नामेंट की मेजबानी करता है. तो उसे हर देश का झंडा लगाना होता है. अगर किसी मेजबान देश ने किसी देश का झंडा नहीं लगाया है, तो वो आईसीसी के नियमों का उल्लघंन होगा. अब देखना ये है कि क्या वाकई पाकिस्तान ने भारत का झंडा नहीं लगाया है और क्या आईसीसी इसपर एक्शन लेगा. 

टूर्नामेंट का शेड्यूल

  • 19 फरवरी - पाकितान बनाम न्यूजीलैंड (कराची)
  • 20 फरवरी - भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)
  • 21 फरवरी - अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (कराची)
  • 22 फरवरी - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर)
  • 23 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
  • 24 फरवरी - बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (रावलपिंडी)
  • 25 फरवरी - साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (रावलपिंडी)
  • 26 फरवरी - अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड (लाहौर)
  • 27 फरवरी - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)
  • 28 फरवरी - अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर)
  • 1 मार्च- इंग्लैंड बनाम साउछ अफ्रीका (कराची)
  • 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत (दुबई)
  • 4 मार्च- सेमीफाइनल-1 (दुबई)
  • 5 मार्च- सेमीफाइनल-2 (लाहौर)
  • 9 मार्च- फाइनल (लाहौर) (अगर भारत क्वालीफाई करेगी को फाइनल दुबई में होगा)
  • 10 मार्च- रिजर्व डे

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर होने के बाद सिंगर बने Siraj, आशा भोसले की पोती के साथ गाया गाना- Video

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement