Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, देखें हेड टू हेड आंकड़े

India vs Pakistan Head to Head in Women's T20Is: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम 'करो या मरो' वाले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान से भिड़ेगी. देखिए टी20 में किसका पलड़ा है भारी.

Latest News
Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, देखें हेड टू हेड आंकड़े

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 में ऐसा हेड टू हेड रिकॉर्ड.

Add DNA as a Preferred Source

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के हाथों 58 रन से गंवा बैठी. अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम हाईवोल्टेज मैच में चिर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान से भिड़ने जा रही है. दोनों टीमों के बीच 6 अक्कूबर (रविवार) को दुबई में टक्कर होगी. पाकिस्तान ने श्रीलंका को 31 रन से हराकर इस टी20 वर्ल्ड कप का जोरदार आगाज किया है. हालांकि भारतीय टीम की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है.


ये भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, मोबाइल पर यहां देखें लाइव मैच 


विमेंस टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है टीम इंडिया रिकॉर्ड 

भारतीय टीम का टी20 में पाकिस्ताने के खिलाफ पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 मैचों में बाजी मारी है. वहीं पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं. भारत-पाकिस्तान की पिछली भिड़ंत एशिया कप के दौरान हुई थी. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था.

टीम इंडिया को हरा हाल में जीत जरूरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार ने भारत को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंचा दिया है. अगर उन्हें सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो बाकी बचे तीन मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. भारतीय टीम 2 ही मैच जीतने में सफल रहती है, तो फिर बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से है. ऐसे में वे चाहेंगे उनसे टक्कर लेने से पहले दो जीत अपनी झोली में डाल लें.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, यास्तिका भाटिया, राधा यादव, सजीवन संजना, दयालन हेमलता

पाकिस्तान-  फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, ओमाइमा सोहैल, निदा डार, तुबा हसन, आलिया रियाज, डायना बेग, नश्रा संधू, सादिया इकबाल, इरम जावेद, तासिमा रूबाब, सदफ शम्स और सैयदा अरूब शाह

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement