Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs NZ Test Schedule: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का कैसा है पूरा शेड्यूल, यहां देखें वेन्यू और स्क्वाड

IND vs NZ Test Schedule: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसका आगाज इसी महीने से होने जा रहा है.

Latest News
IND vs NZ Test Schedule: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का कैसा है पूरा शेड्यूल, यहां देखें वेन्यू और स्क्वाड

IND vs NZ Test Schedule

Add DNA as a Preferred Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इसी महीने से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी जानी है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने बीती रात यानी शुक्रवार 11 अक्टूबर को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी का जिम्म मिला है. भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलु सीरीज खेली थी और सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था. वहीं टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल करना चाहेगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपने कदम बढ़ाना चाहेगी. आइए जानते हैं कि ये सीरीज कब और कहां खेली जाएगी और इसका पूरा शेड्यूल कैसा है. 

ऐसा है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार 16 अक्टूबर से खेला जाएगा. वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से खेला जाएगा. ये सभी मैच सुबह 9.30 से खेले जाएंगे. 

टेस्ट सीरीज के लिए क्या है वेन्यू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. उसके बाद दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए पुणे जाएंगी और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर मैच खेलेंगी. वहीं आखिरी यानी तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला जाएगा. उसके बाद मुंबई से न्यूजीलैंड की टीम अपने घर वापसी करेगी. 

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा(कप्तान),  विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह(उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), शुभमन गिल, सरफराज खान, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप.

रिजर्व प्लेयर- नीतीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, हर्षित राणा, और प्रसिद्ध कृष्णा.

पहले टेस्ट लिए न्यूजीलैंड की टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे,  केन विलियमसन, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर,  डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, विल ओ'रूर्के, एजाज पटेल, बेन सियर्स और टिम साउदी.

दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए कीवी टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे,  केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, विल यंग, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर,  डेरिल मिचेल, मैट हेनरी, विल ओ'रूर्के, एजाज पटेल, बेन सियर्स. टिम साउदी और ईश सोढ़ी.


यह भी पढ़ें- IND vs BAN: हार्दिक-सैमसम और मयंक यादव होंगे बाहर! हर्षिक राणा का डेब्यू कन्फर्म? देखें तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement