Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs NZ: मुंबई में टीम इंडिया बचा पाएगी 'इज्जत' या न्यूजीलैंड करेगी सूपड़ा साफ, दांव पर 27 साल का रिकॉर्ड

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट 1 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की इज्जत दांव पर लगी है.

Latest News
IND vs NZ: मुंबई में टीम इंडिया बचा पाएगी 'इज्जत' या न्यूजीलैंड करेगी सूपड़ा साफ, दांव पर 27 साल का रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट

Add DNA as a Preferred Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. न्यूजीलैंड ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. वहीं कीवी की टीम इतिहास रचने से दूर नहीं है. टेस्ट सीरीज का तीसरा यानी आखिरी मैच मुंबई में 1 नवंबर से खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया की इज्जत दांव पर लगी है. टीम इंडिया ने पिछले 27 सालों से घर पर 3 या उससे अधिक मैचों की सीरीज नहीं हारी है. अब देखना ये है कि क्या न्यूजीलैंड भारत का सूपड़ा साफ करेगी या टीम इंडिया अपनी इज्जत बचा लेगी. 

न्यूजीलैंड बन सकती है ऐसा करने वाली पहली टीम

अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत को मुंबई में हराकर तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लेती है. भारतीय टीम को कोई भी टीम घर पर वाइटवॉश नहीं कर सकी है. लेकिन अब कीवी टीम के पास ऐसा करने का मौका है. दरअसल, भारत टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया तीन या उसस अधिक मैचों की सीरीज में वाइटवॉश नहीं हुई है. हालांकि न्यूजीलैंड अगर मुंबई टेस्ट जीत जाती है, तो ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी. 

27 साल पहले हुआ था ऐसा

टीम इंडिया आखिरी बार तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप साल 1997 में हुई थी. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी और टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. उस दौरान सचिन तेंदुलकर टीम की कमान संभाला करते थे. वहीं अब रोहित इस शर्मनाक रिकॉर्ड को बचा पाएंगे या नहीं. ये देखना काफी दिलचस्प होगा. 

घर पर सीरीज गंवा चुका है भारत

टीम इंडिया को उसके घर पर हराना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं है. चाहे वो ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड सभी टीमों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन अब न्यूजीलैंड इतिहास रचने के बेहद करीब है. भारतीय टीम अपने घर पर आखिरी बार 2000 में किसी सीरीज में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई थी.  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भारतीय सरजमीं पर 2000 में दो मैचों की सीरीज खेली गई थी और अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज जीती थी.

यह भी पढ़ें- 5 महीनों के अंदर कोच Gautam Gambhir की हुई छुट्टी? साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगा नया कोच

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement