Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs NZ: 'अब क्यूरेटर्स दबाव में होंगे...' पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, बताया दूसरे टेस्ट के लिए कैसी होनी चाहिए पिच?

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट से पहले पूर्व दिग्गज ने क्यूरेटर्स को खास सलाह दी है.

Latest News
IND vs NZ: 'अब क्यूरेटर्स दबाव में होंगे...' पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, बताया दूसरे टेस्ट के लिए कैसी होनी चाहिए पिच?

India vs New Zealand 2nd Test

Add DNA as a Preferred Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच कीवी टीम ने 8 विकेट से जीत लिया है और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने करीब 12 सालों से घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में टीम को दूसरा टेस्ट जीतना ही जीतना होगी. अब सवाल हो रहे हैं कि टीम इंडिया किस रणनीति से मैदान पर आएगी और विकेट कैसा बनाना होगा? इन सभी सवालों के जवाब पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिए हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या है. 

पूर्व दिग्गज ने कही ये बात  

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले 2 टेस्ट मैचों के लिए क्यूरेटर्स पर काफी दबाव होगा. बेंगलुरु में टीम इंडिया की हार के पीछे आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का फ्लॉप होना बड़ा कारण था. क्योंकि वहां कि पिच स्पिनर के लिए नहीं थी. मुझे लगता है कि आर अश्विन और जडेजा को पिच से ज्यादा मदद मिलनी चाहिए. ऐसे में आपको दोनों टेस्ट के लिए स्पिन फ्रैंडली विकेट बनाना होगा."

उन्होंने आगे कहा, "टीम इंडिया तेज पिच पर जीतने में सक्षम है. लेकिन मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों की मदद वाली पिच पर न्यूजीलैंड के गेंदबाज भारतीय गेंदबाजों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कीवी टीम के तेज गेंदबाज स्थिति का ज्यादा फायदा उठा सकते हैं. इसी वजह से मेरा मानना है कि दोनों टेस्ट के लिए स्पिन फ्रैंडली विकेट ज्यादा सही होगा. ऐसी पिचों पर अश्विन और जडेजा घातक साबित हो सकते हैं. बाकी मैचों के लिए क्यूरेटर्स को स्पिनर फ्रैंडली विकेट तैयार करना पड़ेगा."

यह भी पढ़ें- टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद Babar Azam को वीरेंद्र सहवाग ने दी खास सलाह, दिया वापसी का 'गुरु मंत्र'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement