Advertisement

'मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हमारी नजर', खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण हैं- जयशंकर, हमें भारतीयों की सुरक्षा की चिंता- जयशंकर, PM मोदी ने CCS की बैठक की थी- जयशंकर | भारत चाहता है बातचीत से हल निकले- जयशंकर, 'ईरान में भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की', ईरान में भारतीय एंबेसी काम कर रही-जयशंकर, संवाद और कूटनीति से हल निकले- जयशंकर, मिडिल ईस्ट देशों के संपर्क में हैं- जयशंकर, हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं- जयशंकर | विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार-रिजिजू, हिम्मत है चर्चा करे विपक्ष- किरेन रिजिजू, 'विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं होगा', विपक्ष में चर्चा करने की हिम्मत नहीं- रिजिजू, ऐसी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं देखी- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू, विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | साकेत कोर्ट ने दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जमानत | कोलकाता में ममता के धरना स्थल पर हंगामा, PM की रैली के पोस्टर लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता, TMC की तरफ से FIR दर्ज की जाएगी- ममता | CM रेखा भी PM मोदी से मिलने पहुंचीं, संसद में दोनों की PM से मुलाकात, PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, लोकसभा में PM ऑफिस में बड़ी बैठक

Ind Vs NZ 3RD ODI: भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, शानदार जीत के साथ वनडे रैंकिंग में भी बनी बादशाह 

Ind Vs NZ: न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 90 रनों से हराकर भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बन चुकी है. टीम इंडिया ने लगातार 2 सीरीज क्लीन स्वीप किया.

Ind Vs NZ 3RD ODI: भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप, शानदार जीत के साथ वनडे रैंकिंग में भी बनी बादशाह 

Ind Vs NZ 3RD ODI Scorecard and Highlights

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज (Ind Vs NZ ODI) का आखिरी मैच भी टीम इंडिया ने जीत लिया है. भारत ने 90 रनों से तीसरा और आखिरी मुकाबला जीत लिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ भारत अब रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम भी बन गई है. तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा. गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन रहा. कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर ने टीम के लिए 3-3 विकेट लिए. 

90 रनों से टीम इंडिया ने जीता मैच, वनडे में बनी नंबर 1 टीम
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में कीवी टीम 50 ओवर में सिर्फ 295 रन ही बना सकी. पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शतक जड़ा. कप्तान के बल्ले से करीब 3 साल बाद यह शतक निकला है जबकि गिल का 4 मैच में यह तीसरा सैकड़ा रहा.
 

इस जीत के साथ टीम इंडिया लगातार दूसरी वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है. इसके साथ ही अब वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम बादशाह बन गई है. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ 3RD ODI: लॉर्ड शार्दूल ठाकुर का जलवा, एक ही ओवर में फिर चटकाए 2 विकेट 

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी बनाए रखा दबाव 
न्यूजीलैंड की तरफ से ड्वेन कॉन्वे ने शतक लगाया और मुश्किल परिस्थितियों में जीवट के साथ खेले. टीम इंडिया ने मैच में कीवी टीम पर एक छोर से दबाव बनाए रखा था. दूसरी ही गेंद पर फिन एलन को हार्दिक पंड्या ने चलता किया. इसके बाद शार्दूल ठाकुर ने 26वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर मध्यक्रम की पारी चरमरा दी. शतकवीर कॉन्वे को आउट कर उमरान मलिक ने ब्रेकथ्रू दिलाई. कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए जबकि शार्दूल ठाकुर को भी 3 सफलता मिली. युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने 1-1 विकेट लिया.  

यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ 3RD ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आखिर कैसे लूट रहे हैं सारी महफिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement