Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

चेले के शतक से भी नहीं खुश हैं गुरू! अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने दी खास सलाह, पिता ने किया खुलासा

अभिषेक शर्मा के शतक लगाने के बाद भी उनके गुरु युवराज सिंह खुश नहीं हैं और उन्हें एक खास सलाह दी है, जिसका खुलासा अभिषेक के पिता ने किया है.

Latest News
चेले के शतक से भी नहीं खुश हैं गुरू! अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने दी खास सलाह, पिता ने किया खुलासा

Abhishek Sharma-Yuvraj Singh

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी यानी 5वां मुकाबला रविवार 2 फरवरी को खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 247 रन बना दिए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. इस पारी में सबसे बड़ा हाथ अभिषेक शर्मा का रहा. उन्होंने 135 रनों की तूफानी पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. इस ताबड़तोड़ शतक के बाद भी अभिषेक के गुरू युवराज सिंह खुश नहीं है और उन्होंने अभिषेक को एक खास सलाह दी है. वहीं अभिषेक के पिता ने इसका खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

अभिषेक से क्या बोले युवराज

युवराज ने मैसेज पर अभिषेक से कहा, "आपको अभी भी काफी लंबा समय तय करना होगा. लेकिन ये कभी मत भूलना कि आपको कभी भी व्यक्तिगत उपलब्धि के पीछे नहीं भागना है. हमेशा टीम को पहला रखना है. मैं चहता हूं कि आप इसी तरह पारियां खेलें. कड़ी मेहनत करें और समझदारी से खेलें."

अभिषेक के पिता ने कहा, "युवराज सिंह ने अभिषेक से कई बार सिंगल लेने को कहा है. लेकिन अभिषेक कहते हैं कि पाजी, जब मैं गेंद को छक्का मार सकता हूं, तो दौड़ने की क्या जरूरत है. लेकिन युवराज इस बात पर अड़े हैं कि अगर वो तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें स्ट्राइक रोटेट करना ही होगा. इतना ही नहीं उन्हें स्थिति के हिसाब से खेलना आना चाहिए."

अभिषेक ने बनाए कई रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने 5वें टी20 में महज 37 गेंदों में शतक जड़ दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने 17 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की थी. अभिषेक भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वो सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय हैं. इसके अलावा ऑलओवर देखा जाए, तो अभिषेक सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें- अब विदेश में दिखेगी लखनऊ की नवाबी, LSG के मालिक ने इंग्लैंड की इस लीग में खरीदी टीम

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement