Advertisement

IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा मैच? जानिए वेन्यू समेत पूरी जानकारी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. आप वेन्यू समेत पूरी जानकारी यहां जान सकते हैं.

Latest News
IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा मैच? जानिए वेन्यू समेत पूरी जानकारी

IND vs ENG

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती दो मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. उसके बाद दूसरे मैच में टीम ने 2 विकेट से हराया है. वहीं अब सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि तीसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. 

कब और कितने बजे खेला जाएगा तीसरा मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा. ये मुकाबला भी शाम 7 बजे से खेला जाना है, जिसके लिए 6.30 बजे टॉस होगा. टीम इंडिया इस मैच को जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. लेकिन इंग्लैंड के सीरीज बचाने के लिए हर हाल में तीसरा मैच जीतना होगा. 

कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक मैच खेला है और एक मैच में उन्होंने दमदार शतक जड़ा था. 

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, रेहान अहमद, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद.

यह भी पढ़ें- अब बाउंड्री लगने पर 6 नहीं बल्कि मिलेंगे 9 रन, इस लीग में बने अनोखे नियम; जानें पूरा मामला

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement