स्पोर्ट्स
India vs England Test Series 2025 Full Schedule: भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है, जिसका पूरा शेड्यूल जारी हो गया है.
टीम इंडिया अगले साल इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. बीसीसीआई ने इस सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले में होगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला ओवल में 31 जुलाई से शुरू होगा. भारतीय पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. भारत-इंग्लैंड महिला टीमों के बीच जून-जुलाई में 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी.
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरे पर शेड्यूल
भारतीय महिला टीम 2026 में एक बार फिर इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेलेगी. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर यह पहला महिला टेस्ट होगा.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.