Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs ENG Test: रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव, कोहली को नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी कमान!

Rohit Sharma Covid Positive: रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने के बाद इस पर चर्चा शुरू हो गई है कि उनरी गैर-मौजूदगी में कप्तानी किसे मिलेगी. क्या विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर कप्तानी करते दिखेंगे या फिर बीसीसीआई भविष्य की योजनाओं को देखते हुए किसी नए चेहरे को मौका देगी?

Ind Vs ENG Test: रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव, कोहली को नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी कमान!

विराट कोहली नहीं सभालेंगे कमान?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रोहित शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने की खबर के बाद से अगली माथा पच्ची टीम की कप्तानी को लेकर है. खबर है कि अगर रोहित फाइनल टेस्ट (1 जुलाई से शुरू) से पहले ठीक नहीं होते हैं तो टीम की कमान विराट कोहली को नहीं सौंपी जाएगी. सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई 2 नामों पर विचार कर रही है और इसमें पूर्व कप्तान का नाम नहीं है.

BCCI ने दी रोहित शर्मा के पॉजिटिव होने की जानकारी 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को तड़के रोहित शर्मा के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर दी है. एक जुलाई से बर्मिंगम में होने वाले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले रोहित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) में पॉजिटिव पाए गए हैं. रविवार को ही उनका आरटीपीसीआर भी होना है. फिलहाल वह आइसोलेट हैं. ऐसे में भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह टेस्ट मैच से पहले फिट हो पाएगे या नहीं?

बीसीसीआई सचिव जय शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। वह इस समय टीम होटल में आइसोलेशन में हैं.' फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें माइल्ड सिमटम्स हैं और वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: क्यों आगबबूला हुए Virat Kohli, बालकनी से ही लगा दी फैंस की क्लास!

Bumrah या Pant में किसी को मिल सकता है मौका 
बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो अगर शर्मा फिट नहीं होते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में 2 खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया जा रहा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर ऋषभ पंत में से किसी एक को बीसीसीआई टीम की कमान दे सकता है. माना जा रहा है कि भविष्य की योजनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है.

पंत और बुमराह के नाम पर हो रहा विचार

ऐसे में टीम में सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली की भूमिका अहम हो जाएगी. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोहली के मौजूद रहते हुए भी उन्हें कमान नहीं दिए जाने की वजह क्या है. कोहली की कप्तानी में ही टीम ने इंग्लैंड पर 2-1 की बढ़त ली है. कोविड महामारी की वजह से अंतिम टेस्ट नहीं हो पाया था और अब 1 जुलाई से होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Eng: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा हुए कोविड पॉजिटिव

बायो-बबल के बिना हो रहे हैं मैच
रोहित ने लीसेस्टरशर के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच के पहले दिन बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरे दिन वह मैदान पर नहीं उतरे थे. उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी. 35 वर्षीय भारतीय कप्तान से टेस्ट मैच में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है और उनकी भागीदारी अब उनके आरटी-पीसीआर परीक्षण और रिकवरी के परिणाम पर निर्भर करेगी.

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी देर से इंग्लैंड में टीम में शामिल हुए थे क्योंकि उन्होंने यूके दौरे के लिए टीम के रवाना होने से पहले कोविड पॉजिटिव हो गए थे. यूके में अब मैच बायो-बबल के तहत नहीं खेले जाते हैं. भारत ने भी हाल ही में बिना बायो-बबल के दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement