Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs ENG Test: भारतीय टीम की बढ़ीं मुश्किलें, पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं रविंद्र जडेजा

Ravindra Jadeja Injury Update: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर पहले इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए थे और अब पूरी सीरीज से हट सकते हैं.

Latest News
IND vs ENG Test: भारतीय टीम की बढ़ीं मुश्किलें, पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं रविंद्र जडेजा

Ravindra Jadeja

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हैदराबाद में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा अब पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पहले टेस्ट में लगी चोट की वजह से वह पहले ही दूसरे मुकाबले से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह टीम में दो ऑलराउंडर को शामिल किया गया है. जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर ने ही है और वह दूसरे टेस्ट में खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं. हालांकि टीम इंडिया की मुश्किलें और तब बढ़ गई जब रविंद्र जडेजा के पूरी सीरीज स बाहर होने की संभावना हो गई. भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पैर की मांसपेशियों की चोट से उबरने में अधिक समय लगेगा और वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बाकी मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: सरफराज खान या रजत पाटीदार, विशाखापट्टनम टेस्ट में कौन करेगा डेब्यू?

हैदराबाद में पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में रन आउट होने के दौरान जडेजा की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. शुरुआत में वह शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हुए थे. जडेजा ने पहले टेस्ट में दो पारियों में पांच विकेट चटकाने के अलावा 89 रन बनाए थे. भारत यह मुकाबला 28 रन से हार गया था. पैर की मांसपेशियों की चोट से उबरने में आम तौर पर कम से कम चार हफ्ते का समय लगता है और संभावना है कि जडेजा पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. सीरीज का अंतिम टेस्ट सात से 11 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाएगा. 

शमी पहले ही पूरी सीरीज से हो चुके हैं बाहर

पिछले साल वनडे वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज शमी टूर्नामेंट के बाद से चोटिल हैं. वह अपने बाएं टखने की समस्या के लिए विशेष इंजेक्शन लेने और सर्जन से सलाह लेने के लिए इंग्लैंड गए थे. शुरुआत में पहले दो टेस्ट के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया था लेकिन अब पता चला है कि वह पूरी श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं. दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल भी नहीं खेल पाएंगे. वह अपनी दाईं जांघ में दर्द के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इसी जांघ का उनका 2022 में ऑपरेशन हुआ था. राहुल अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और देखना होगा कि वह 15 फरवरी से राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए वापसी कर पाते हैं या नहीं. 

विराट कोहली भी नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट

दूसरे टेस्ट में भारत को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी जो निजी कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनके विकल्प के तौर पर रजत पाटीदार को टीम में चुना है. जडेजा और राहुल की चोट के बाद चयनकर्ताओं ने मध्य क्रम के बल्लेबाज सरफराज खान, बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement