Advertisement

22 साल के इस खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हुए सूर्यकुमार, VIDEO देख फैंस कर रहे तारीफ

India vs England: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस 22 साल के खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हो गए हैं. वहीं अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Latest News
22 साल के इस खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हुए सूर्यकुमार, VIDEO देख फैंस कर रहे तारीफ

तिलक वर्मा-सूर्यकुमार यादव

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरी मुकाबला बीती रात 25 जनवरी को खेला गया था, जिसे भारत ने 2 विकेट से अपने नाम कर लिया है. स्टार भारतीय बल्लेबाज तिलक ने दमदार अर्धशतकीय नाबाद पारी खेली थी और मैच को जिता दिया. वहीं जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा के सामने नतमस्तक हुए. वहीं सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं . 

जीत के बाद मैदान पर झुकाया सिर

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 130.91 के स्ट्राइक-रेट से और 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली. इस पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी. जीत के बाद तिलक का सामना कप्तान साहब से हुआ, तो तिलक ने अपना सिर झुका लिया. फिर सूर्या ने भी तिलक के सामने सिर झुका दिया था. वहीं अब सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है. 

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 165 रन बोर्ड पर लगाए थे. बटलर ने 32 और कार्स ने 31 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जेमी स्मिथ ने 22 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19.2 ओवरों में टारगेट को हासिल कर लिया. तिलक के अलावा वॉशिंगटन सुंदर 26 रनों की पारी खेली. 

कब खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. इंग्लैंड टीम के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होने वाला है. क्योंकि अगर टीम इंडिया इस मैच को जीत लेती है, तो टीम 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लेगी. क्योमकि बचे हुए दो मुकाबले फिर अहम नहीं रहेंगे. इसी वजह से इंग्लैंड को सीरीज बचाने के लिए तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा. 

यह भी पढ़ें- जैनिक सिनर ने लगातार दूसरा बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल में एलेक्जेंडर को दी शिकस्त

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement