Advertisement

IND vs ENG ODI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने शुरु की तैयारी, विराट से लेकर रोहित तक पहुंचे नागपुर-Video

IND vs ENG ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और खिलाड़ी नागपुर भी पहुंच रहे हैं.

Latest News
IND vs ENG ODI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया ने शुरु की तैयारी, विराट से लेकर रोहित तक पहुंचे नागपुर-Video

india vs england odi

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से जीत ली है. वहीं अब भारत और इंग्लैंज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और ऋषभ पंत तक सभी नागपुर पहुंच गए हैं. कई खिलाड़ियों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

वनडे सीरीज के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए बीती रात यानी रविवार 2 फरवरी को कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल समेत अन्य खिलाड़ी नागपुर पहुंच गए हैं. नागपुर में खिलाड़ियों का काफी जोरदार स्वागत हुआ है. इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी भीड़ भी उमड़ी थी. जहां विराट कोहली का नाम जोरो-शोरो से लिया गया.

जसप्रीत को दिया गया आराम

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह नहीं मिली है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को देखते हुए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है. वहीं उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में जगह मिली है. 

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड 97 रनों पर हुई ढेर; 4-1 से जीती सीरीज

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement