स्पोर्ट्स
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मल्टी-डे मैच खेले जा रहे हैं, जिसके लिए बीसीसीआई ने दूसरे और तीसरे मैच के लिए भारत-ए की टीम का ऐलान कर दिया है.
डीएनए हिंदी: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी 2024 से होने वाला है. लेकिन इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच भी मल्टी-डे मैच खेले जा रहे हैं. मल्टी-डे का पहला मुकाबला हो चुका है. जबकि दूसरा और तीसरा मल्टी-डे मैच भी खेला जाएगा, जिसके लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए की टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में चयनकर्ताओं ने रिंकू सिंह को भी चयन हुआ है. वहीं टी20 और वनडे के बाद अब रिंकू रेड बॉल क्रिकेट में धमाल मचाने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- पाक क्रिकेट में हड़कंप, कोच के एक दिन बाद PCB चीफ ने भी छोड़ा पद
भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 और वनडे में धमाल मचाने के बाद अब रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है. बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाले तीसरे मल्टी-डे मैच के लिए चुना है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मल्टी-डे मैच खेले जा रहे हैं, जो सिर्फ 4 दिन के होते हैं. ऐसे में रिंकू सिंह इन मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और सफेद गेंद के साथ लाल गेंद क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर सकते हैं.
ऐसा रहा रिंकू सिंह का इंटरनेशनल करियर
रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 2 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रिंकू ने 27.5 की औसत और 134.1 के स्ट्राइक-रेट से 55 रन बनाए. इसके अलावा रिंकू ने 15 टी20 मैचों की 11 पारियों में 89 की औसत और 176.2 के स्ट्राइक-रेट से 356 रन बनाए हैं. हालांकि रिंकू ने वनडे और टी20 में सभी का दिल जीत लिया है. वहीं रिंकू अब टेस्ट में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट में जल्द ही मौका मिल सकता है.
दूसरे मल्टी-डे मैच के लिए भारत 'ए' टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप और यश दयाल.
तीसरे मल्टी-डे मैच के लिए भारत 'ए' टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, शम्स मुलानी, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप और यश दयाल.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.