Advertisement

Ind Vs Eng Free Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड का महाघमासान आज, फ्री में भी देखना है मैच तो जान लें सारी डिटेल

Ind Vs Eng Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाना है. मैच के लाइव टेलीकास्ट डिटेल जानें यहां.

Ind Vs Eng Free Live Streaming: भारत बनाम इंग्लैंड का महाघमासान आज, फ्री में भी देखना है मैच तो जान लें सारी डिटेल

ind vs eng semifinal live streaming details

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 (World Cup 2022) के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम पाकिस्तान बन गई है. दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और भारत के बीच गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाना है. इस मैच को लाइव देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. मैच आज भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगा और टॉस आधा घंटा पहले होगा. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के साथ ही मैच फ्री में भी देख सकते हैं. लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल यहां जानें. 

DD Sports पर भी ले सकते हैं मैच का लुत्फ 
वर्ल्ड कप 2022 के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है. हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर मैच का लुत्फ ले सकते हैं. इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जा रही है. हालांकि यहां मैच देखने के लिए आपके पास सब्स्क्रिप्शन होना जरूरी है. भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. फ्री में मैच का लुत्फ डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: अगर IND vs PAK के बीच हुआ फाइनल तो क्या होगी बाबर आजम की स्ट्रैटजी? पाक कैप्टन ने दिया जवाब

Ind Vs Eng सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद 
इंग्लैंड और भारत के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड ओवल ग्राउंड पर खेला जाना है. पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई है. इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में पहुंचेगी. फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में पहुंचेगी और 2007 का इतिहास दोहराया जाएगा. 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच हुआ था जिसमें धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने विश्व कप जीता था. 

यह भी पढ़ें: फाइनल में पहुंचने के बाद पूरे पाकिस्तानी कैंप की जुबान पर एक ही बात, 'अल्लाह...'  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement