Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs ENG 4th Test Day 3 highlights: जो रूट के शतक से इंग्लैंड का पलड़ा भारी, भारतीय गेंदबाज नाकाम, ENG ने ली बड़ी बढ़त

IND vs ENG 4th Test Day 3 highlights: चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने जो रूट की 150 रन की पारी के दम पर 544 रन बना लिए और भारत पर 186 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय गेंदबाज पूरी तरह नाकाम रहे.

Latest News
IND vs ENG 4th Test Day 3 highlights: जो रूट के शतक से इंग्लैंड का पलड़ा भारी, भारतीय गेंदबाज नाकाम, ENG ने ली बड़ी बढ़त

IND vs ENG 4th Test Day 3 highlights

Add DNA as a Preferred Source

IND vs ENG 4th Test Day 3 highlights: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर चल रहे भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा. भारतीय टीम पहले ही सीरीज में पिछड़ चुकी है और अब इस मैच में भी उसके सामने मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय गेंदबाजों को एक बार फिर संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया. तीसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 544 रन बनाकर 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है.

जो रूट ने अपना 38वां टेस्ट शतक पूरा किया 

चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 225 रन से आगे बढ़ाई और पूरे दिन भारतीय गेंदबाज उन्हें रोकने में नाकाम रहे. पहले सत्र में जो रूट और ऑली पोप ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया. पोप 71 रन बनाकर आउट हुए लेकिन जो रूट ने अपना 38वां टेस्ट शतक पूरा करते हुए 150 रन बनाए.

इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार

जो रूट के आउट होने के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला और 77 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने लियाम डॉसन के साथ मिलकर टीम को मजबूती से आगे बढ़ाया. तीसरे सत्र में इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार पहुंचा और दिन खत्म होने तक उसने 7 विकेट पर 544 रन बना लिए थे.

भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह निराशाजनक

भारत के लिए गेंदबाजी पूरी तरह निराशाजनक रही. वाशिंगटन सुंदर ने बीच में दो विकेट जरूर लिए. सिराज लगातार मेहनत करते दिखे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. शार्दूल ठाकुर का इस्तेमाल बेहद कम हुआ और जसप्रीत बुमराह भी आज संघर्ष करते नजर आए.


यह भी पढ़ें: साफ-सफाई के मामले में सबसे आगे हैं दुनिया के ये 5 देश


वापसी के रास्ते बेहद मुश्किल

जो रूट इस पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.  बहरहाल, भारतीय गेंदबाजों के लिए यह दिन बेहद ही मुश्किल रहा और अब टीम इंडिया के पास वापसी के रास्ते बेहद मुश्किल नजर आ रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement