स्पोर्ट्स
IND vs ENG: भारत और इग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत का फाइन लगा है. आईसीसी द्वारा ये फाइन उन्हें आक्रामक सेलीब्रेशन पर लगा है.
IND vs ENG: भारत और इग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने बड़ा फाइन लगाया है. आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है. दरअसल सिराज ने पहली पारी में 2 विकेट झटके और दूसरी पारी में भी उनके खाते में दो विकेट आए. दूसरी इंनिंग में उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई और इंग्लैंड पर दवाब बनाना शुरू कर दिया. सिराज ने बेन डकेत को आउट करने पर तुरंत अनुचित हरकत भी कर दी.
ICC की आचार्य संहिता का उल्लंघन
सिराज के इस सेलीब्रेशन से नाराज आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 15 परसेंट का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना उस अपराध पर लगा है, जिसमें “बल्लेबाज को आउट करने के बाद अनुचित भाषा का प्रयोग करना” या असहमति प्रकट करना का दोषी पाया गया हो. तेज गेंदबाज ने जुर्माना स्वीकार कर लिया है और अब कोई औपचारिक सुनवाई नहीं होगी. सिराज को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है. सिराज का यह आक्रामक रवैया आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन था.
ये भी पढ़ें-स्पोर्ट्स में इटली का दबदबा, पहले क्रिकेट अब विम्बलडन में रचा इतिहास, यानिक सिनर ने जीता खिताब
डकेट से टकरा गया था कंधा
FINE FOR MOHAMMED SIRAJ
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 14, 2025
- Siraj has been fined 15% of match fees for his celebration after the wicket of Duckett. pic.twitter.com/Dxte2C9nyO
बता दें कि इग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी. जब सिराज इंग्लैंड की दूसरी पारी का छठवां ओवर डाल रहे थे, तब उनकी गेंद पर बेन डकेट आउट हुए. डकेट को आउट करने के बाद उन्होंने अक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. इस दौरान उनका कंधा डकैट से टकरा गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. अब आईसीसी ने सिराज की इस हरकत पर सख्त रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.