Advertisement

IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज के बीच Axar Patel को BCCI ने दिया अहम रोल, स्टार खिलाड़ी करेगा ये काम- Video

IND vs ENG: तीसरे टी20 से पहले बीसीसीआई ने अक्षर पटेल को एक नया रोल दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

Latest News
IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज के बीच  Axar Patel को BCCI ने दिया अहम रोल, स्टार खिलाड़ी करेगा ये काम- Video

भारत बनाम इंग्लैंड-अक्षर पटेल.

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिए हैं और सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई हुई है. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो वो सीरीज भी जीत लेगी. इसी वजह से इंग्लिश प्लेयर भी इस मुकाबले को हर हाल में अपने नाम करना चाहेंगे और सीरीज भी बचाने की कोशिश करेंगे. लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल नजर आ रहे हैं. दरअसल, बीसीसीआई ने अक्षर को एक नया रोल दिया है. आइए जानते हैं कि वो रोल क्या है. 

अक्षर को बीसीसीआई ने दिया अहम रोल

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप अक्षर पटेल की देख सकते हैं. दरअसल, बीसीसीआई ने अक्षर को टीम इंडिया की ब्लॉगिंग का जिम्मा सौंपा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षर ने कहा, "गुड मॉर्निंग, तुम्हारे भाई को आज कुछ हटकर मौका मिला है, कुछ नया रोल मिला है. मुझे ब्लॉगिंग करने का मौका मिला है. आज बापू ब्लॉग करेंगे." उसके बाद आप वीडियो में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के अन्य सदस्यीय को देख सकते हैं. 

उसके बाद अक्षर कहते हैं कि आज मैं आपको चेन्नई से राजकोट की जर्नी. अक्षर रवि बिश्वनोई के साथ गाने पर ठुमके लगाते हैं. वहीं अक्षर बस में पहुंचने की बात करते हैं. बस में चड़ने के बाद वो गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल से बात करते हैं. उनसे पूछते हैं कि आप का सबसे अच्छा दोस्ट टीम में कौन है? उसके बाद मोर्कल कहते हैं कि मेरा सबसे अच्छा दोस्त अक्षर पटेल है. वीडियो में आप सब देख सकते हैं कि अक्षर कहते हैं कि ये वीलॉग है. अक्षर सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं और चेन्नई एयरपोर्ट से लेकर फ्लॉइट और राजकोट के एयरपोर्ट तक वो वीडियो बनाते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 में ज्यादा महंगी नहीं होगी टिकट, PCB ने जारी की जनरल से लेकर VIP तक की प्राइज लिस्ट

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement