Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report: इंग्लैंड के लिए होगा 'करो या मरो' मुकाबला, जानें कैसी है राजकोट की पिच

IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा. यहां जानिए राजकोट की पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report: इंग्लैंड के लिए होगा 'करो या मरो' मुकाबला, जानें कैसी है राजकोट की पिच

India vs England 3rd T20 Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी मंगलवार 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है. इंग्लैंड की टीम के लिए ये मैच करो या मरो होने वाला है. क्योंकि टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं. अगर टीम इंडिया ने तीसरा मुकाबला जीत लिया, तो टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. ऐसे में इंग्लैंड को सीरीज बचाने के लिए तीसरा मैच हर हाल में जीतना होगा. आइए जानते हैं कि राजकोट की पिच का मिजाज कैसा है. यहां बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा भारी रहता है. 

राजकोट की पिच रिपोर्ट

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जन्नत मानी जाती है. यहां गेंद पर अच्छा उछाल मिलता है, जिससे गेंद बल्ले से अच्छे से कनेक्ट होती है. इस मैदान पर कई बार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला करना पसंद करते हैं. हालांकि यहां पर लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल होता है. इस मैदान पर आखिरा बार 7 जनवरी 2023 को खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हराया था. 

कैसे है मैदान के आंकड़े

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम के आंकड़ो की बात करें, तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम को 3 बार जीत मिली है. जबकि रनों का पीछा करते हुए टीम को 2 बार जीत मिली है. इसी वजह से यहां टॉस अहम भुमिका निभाता है. क्योंकि टॉस जीतने के बाद कप्तान का फैसला अहम होता है और ज्यादातर यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जाता है. 

टी20 सीरीज के लिए भारत-इंग्लैंड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर). 

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैमी स्मिथ, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जैकब बीथल, लियाम लिविंगस्टोन, रेहान अहमद, जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और साकिब महमूद.

यह भी पढ़ें- एक बार फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, घर पर करवाई बेइज्जती; वेस्टइंडीज ने करीब 35 साल बाद रचा इतिहास

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement