स्पोर्ट्स
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी जादुई बल्लेबाजी से नया कीर्तिमान स्थापित किया है. कप्तान शुभमन गिल ने 387 गेंदों में 269 रनों की शानदार पारी खेली.
कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में शानदार पारी खेलते हुए 387 गेंदों में 269 रनों की शानदार पारी खेल नए रिॉर्ड कायम कर दिए. शुभमन गिल भारत का वो चमकता सितारा है, जिसने अपनी बल्लेबाजी से सबकों चौंका दिया है. भारतीय टेस्ट कप्तान ने पहली पारी के दौरान दोहरा शतक जड़ दिया. इस पारी के दौरान उन्होंने 30 चौके और 3 छक्के मारे. बता दें कि ये शुभमन गिल के करियर का पहला दोहरा शतक था. खेल की समाप्ति के बाद शुभमन गिल ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी जादुई पारी का राज खोला.
शुभमन ने कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आखिरी स्टेज में इंग्लैंड दौरे को लेकर खास तैयारी कर रहे थे और ऐसा लगता है कि उनकी मेहनत रंग लाई है. शुभमन गिल ने कहा, 'यह अच्छी स्थिति है, जिसमें मैं फिलहाल हूं. मैंने कुछ चीजों पर काम किया, खासकर इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी चरण में, जो टेस्ट क्रिकेट में जाने से पहले बहुत महत्वपूर्ण था. अब तक जिस तरह से चीजें हुई हैं, उसे देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि मेहनत रंग लाई है.'
ये भी पढ़ें-Test में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान, गिल ने तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड; देखें लिस्ट
शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट में टीम की खराब फील्डिंग को लेकर कहा, 'मैंने पिछले कुछ दिनों से स्लिप में कोई कैच नहीं लिया क्योंकि मैं बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे रहा था, लेकिन उस कैच को पकड़ना अच्छा लगा. फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण है और हमने इस बारे में टीम मीटिंग में चर्चा की थी. अगर पिछले गेम (लीड्स टेस्ट) में हमारी फील्डिंग आधी भी होती, तो नतीजा अलग होता.'
शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में 387 गेंदों में 269 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 30 चौके और 3 छक्के निकले. इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली समेत कई भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तानें की सूची में शुभमन गिल न सिर्फ शामिल हुए हैं, बल्कि वो पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.